हरियाणा के इन जिलों मे सेना की खुली भर्ती के लिए नोटिस जारी, जानिए पूरी खबर

हरियाणा के कई जिलों मे सेना की भर्ती शुरू होने वाली है. इस भर्ती के लिए विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया है . जानकारी अनुसार बता दे कि हरियाणा के हिसार, रोहतक, अंबाला, चरखी दादरी और इसके अलावा अन्य राज्यों में भी सेना में भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है. हरियाणा
 

हरियाणा के कई जिलों मे सेना की भर्ती शुरू होने वाली है. इस भर्ती के लिए विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया है . जानकारी अनुसार बता दे कि हरियाणा के हिसार, रोहतक, अंबाला, चरखी दादरी और इसके अलावा अन्य राज्यों में भी सेना में भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है.

  • हरियाणा के रोहतक जिले में सेना की भर्ती प्रक्रिया 3 मई से लेकर 20 मई 2021 तक चलेगी. बता दे कि रोहतक जोन की सेना भर्ती प्रक्रिया रोहतक जिले में ही की जाएगी. रोहतक जोन में 4 जिले कवर होते हैं. जिनके नाम इस प्रकार है – रोहतक, पानीपत, सोनीपत और झज्जर.
  • हरियाणा के हिसार जिले में सेना में भर्ती प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी 2022 तक चलेगी और हिसार जॉन की भर्ती प्रक्रिया जींद व सिरसा में आयोजित की जाएगी. हिसार जोन में 4 जिले कवर किए जायेगे. जिसमे जिले इस प्रकार है – हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और जींद है .
  • वही अंबाला जिले में सेना में भर्ती प्रक्रिया 7 जून से शुरू होकर 20 जून 2021 तक चलेगी. और अंबाला जोन की भर्ती प्रक्रिया यमुनानगर और मुलाना में आयोजित की जाएगी. वही अंबाला जोन में 7 जिले कवर किए जाएंगे जो इस प्रकार है -अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, कैथल, पंचकूला और यूटी चंडीगढ़ है .
  • और अंतिम चरण मे चरखी दादरी जिले में सेना में भर्ती प्रक्रिया 9 जनवरी से शुरू होकर 24 जनवरी 2022 तक चलेगी और चरखी दादरी जोन की भर्ती प्रक्रिया भिवानी और रेवाड़ी में आयोजित की जाएगी. बता दे कि चरखी दादरी जोन में 4 जिले कवर किए जाते हैं- चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और भिवानी है .

बांग्लादेश में पीएम मोदी की यात्रा का विरोध, हिंसक झड़पों में 4 लोगों की मौत,