बुढ़ापे से पहले जरूर घूम लें भारत की ये 10 खूबसूरत जगहें, वरना रह जाएगा जीवन भर का अफसोस

 

TheChopal: किसी भी ट्रिप पर जाना अपने आप में एक खास अनुभव होता है। जब हम किसी पर्यटन स्थल की यात्रा करते हैं, तो वो सिर्फ एक जगह घूमने की बात नहीं होती, बल्कि वहां की संस्कृति, इतिहास, सुंदरता, खाना और जीवनशैली को करीब से जानने और महसूस करने का मौका होता है। हर सफर हमें कुछ नया सिखाता है और हमें पुराने किले, मंदिर, झीलें, मठ और दूसरे दर्शनीय स्थलों के इतिहास और उनके आज के रूप से रूबरू कराता है।

यात्रा एक दवा की तरह होती है, जो हमारी रोजमर्रा की थकान और तनाव को दूर कर देती है। इसी वजह से लोग ट्रैवल करना पसंद करते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको भारत की 10 ऐसी शानदार जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहाँ आपको ज़रूर घूमने जाना चाहिए – खासकर बुढ़ापे से पहले। वरना आपको लगेगा कि आपने ज़िंदगी में कुछ बहुत खास मिस कर दिया। ये सारी जगहें भारत में हैं और अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

1. मुन्नार 

केरल का यह सुंदर हिल स्टेशन अपनी हरी-भरी वादियों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां आने वाले लोग इको पॉइंट, एरविकुलम नेशनल पार्क और कुंडला झील जैसी जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। इको पॉइंट अपनी गूंजती आवाज़ के लिए मशहूर है और झील में नाव की सवारी भी की जा सकती है। एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए मुन्नार एक बेहतरीन जगह है।

2. लद्दाख 

लद्दाख की खूबसूरती किसी सपने से कम नहीं है। यहाँ की ऊँची पहाड़ियाँ, नीली झीलें और खुला आसमान हर किसी का दिल जीत लेता है। पैंगोंग झील, लेह पैलेस और बहुत सारे दर्शनीय स्थल यहाँ के मुख्य आकर्षण हैं। लद्दाख में आपको तिब्बती और बौद्ध संस्कृति को करीब से देखने का मौका मिलेगा, साथ ही आप यहाँ का लज़ीज़ खाना भी चख सकते हैं। जवानी में एक बार लद्दाख जाना जरूर बनता है।

3. माउंट आबू 

राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू, अरावली पहाड़ियों में बसा एकमात्र हिल स्टेशन है। इसे "राजस्थान का मसूरी" भी कहा जाता है। यहाँ का  ठंडा मौसम, हरे-भरे पहाड़ और झीलें इसे बेहद खास बनाते हैं। नक्की झील में बोटिंग का मज़ा लिया जा सकता है। यह जगह अपने पुराने मंदिरों, इतिहास और शांत वातावरण के लिए जानी जाती है।

4. ऊटी

नीलगिरि की पहाड़ियों में बसा ऊटी, जिसे 'हिल स्टेशनों की रानी' कहा जाता है, बहुत ही खूबसूरत और शांत जगह है। यहां के चाय बागान, झीलें, झरने और सुंदर बाग-बगीचे लोगों को बहुत पसंद आते हैं। देश-विदेश से लोग यहां घूमने आते हैं। वैसे तो ऊटी का असली नाम 'उटकमंड' है, लेकिन लोग इसे प्यार से ऊटी कहते हैं।

5. औली

औली को धरती का स्वर्ग कहा जाए तो गलत नहीं होगा। उत्तराखंड में बसा यह छोटा-सा हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती से हर किसी का दिल जीत लेता है। इसे ‘मिनी स्विट्ज़रलैंड’ भी कहा जाता है। यहाँ ऊँचे-ऊँचे पहाड़, बर्फ से ढके रास्ते, झरने और देवदार के घने जंगल हैं। औली में आप त्रिशूल चोटी, चिनाब झील, नंदा देवी हिल और जोशीमठ जैसी जगहें घूम सकते हैं।

6. गोवा

गोवा जाना हर युवा का सपना होता है। समुद्र किनारे मस्ती, शानदार नाइटलाइफ और आज़ादी भरा माहौल गोवा को खास बनाता है। यहाँ हर समय कुछ न कुछ नया देखने और करने को मिलता है। यही वजह है कि गोवा युवाओं का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल बन चुका है। ज़िंदगी में एक बार यहां जाना तो बनता है!

7. नैनीताल

नैनीताल एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपनी झीलों और ठंडी वादियों के लिए मशहूर है। गर्मियों में यहाँ भारी संख्या में सैलानी आते हैं। आप यहां झील में बोटिंग कर सकते हैं, चिड़ियाघर घूम सकते हैं और शांत सड़कों पर टहल सकते हैं। नैनीताल से थोड़ी दूर पंगोट नाम की जगह है, जहाँ जाकर आप प्रकृति की शांति को महसूस कर सकते हैं।

8. जोग फॉल्स

कर्नाटक में स्थित जोग फॉल्स भारत का दूसरा सबसे ऊँचा झरना है। यहाँ पानी करीब 829 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है, जिसकी आवाज़ दूर तक सुनाई देती है। ये झरना घने जंगलों के बीच है, और इसकी खूबसूरती हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती है। आप यहां बैठकर झरने का नज़ारा ले सकते हैं और आसपास की ठंडी हवा का मज़ा भी उठा सकते हैं।

9. शिमला

शिमला एक ऐसा हिल स्टेशन है जिसकी खूबसूरती हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लोग यहाँ घूमने आते हैं। यहां की ठंडी हवा, खूबसूरत नज़ारे और शांत माहौल हर किसी को पसंद आता है। शिमला में घूमने के लिए बहुत सी जगहें हैं – जैसे संग्रहालय, थिएटर, पुराने अंग्रेज़ी दौर के लॉज और चर्च।
द रिज शिमला का बहुत ही मशहूर पर्यटन स्थल है और माल रोड पर घूमने का भी अपना ही मज़ा है। इसके अलावा जाखू हिल शिमला की सबसे ऊंची जगह है, जो समुद्र तल से 8000 फीट ऊपर है।

10. लैंसडाउन

लैंसडाउन उत्तराखंड का एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी सुकून भरी जगह पर जाना चाहते हैं, तो लैंसडाउन ज़रूर जाएं। यहां आप ट्रेकिंग, कैंपिंग और दूसरी एडवेंचर एक्टिविटीज़ का मज़ा ले सकते हैं। यहां एक छोटी लेकिन सुंदर झील है, भुल्ला ताल, जिसकी देखभाल भारतीय सेना करती है। झील के पास एक सुंदर पार्क भी बना हुआ है, जहाँ बैठकर आप प्रकृति की खूबसूरती को महसूस कर सकते हैं।