पापनाशनी है तुलसी, जाने इसका महत्व

 
The Chopal
Lifestyle| भारत जहां धर्म सर्वोपरि है। वहीं तुलसी को भारत मे देवी स्वरूप माना जाता है और इसके नित्य दर्शन से पाप नष्ट होते हैं। भारत मे तुलसी मुख्यतः तीन प्रकार की होती है। कृष्ण तुलसी, सफेद तुलसी तथा राम तुलसी। हिन्दू धर्म मे सफेद तुलसी को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है कहा जाता है इसका अर्क अमृत्व का भंडार है जो व्यक्ति इसका नित्य सेवन करता है उसका स्वास्थ्य उत्त्तम रहता है और उसे शारिरिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। 
धर्मशास्त्र में बताया गया है। जब धरती पर असुरों का तांडव बढ़ गया था सम्पूर्ण सृष्टि असुर के तांडव से तहिमाम कर रही थी तब अमृत मंथन किया गया। इस अमृत मंथन में एक तरफ देवता थे तो दूसरी तरफ दैत्य दोनो ने मिलकर अमृत मंथन किया। अमृत मंथन के दौरान अमृत की जो बूंदे पृथ्वी पर गिरी उससे तुलसी उत्पन्न हुई। तुलसी को सृष्टि रचयिता भगवान ब्रह्मा में विष्णु को सौंप दिया और पृथ्वी पर तुलसी की पूजा आरंभ हो गई।
कहा जाता है तुलसी पूजा पापनाशनी है इसकी पूजा करने से पापों का नाश हो जाता है। इसका ओजन मोक्षदायक होता है। तुलसी पत्र से पूजा करने से व्रत, यज्ञ, जप, होम, हवन करने का पुण्य प्राप्त होता है। कहते हैं भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी अत्यंत प्रिय जो भी इसके पत्तो से तुलसी की पूजा करता है उसे भगवान कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है।