पेट्रोल भरवाते समय जीरो के साथ इस चीज का रखें ध्यान, वरना हो जाएगा नुकसान

Petrol Pump Safety Tips : जब आप डीजल या पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरते हैं, अक्सर आपको बताया जाता है कि आप पेट्रोल का मीटर देखें। जब वह जीरो हो जाएगा, पेट्रोल डालना शुरू करें। पेट्रोल पंप कर्मचारी इस तरह आपको धोखा नहीं देंगे और आप पूरा तेल ले सकेंगे। लेकिन आपको बता दें कि स्कैम करने के कई तरीके हैं।
 

The Chopal, New Delhi : आज लगभग हर व्यक्ति के पास टू व्हीलर या फोर व्हीलर वाहन है। रोजाना लोग पेट्रोल पंप पर जाकर डीजल या पेट्रोल खरीदते रहते हैं। लेकिन बहुत बार लोगों को पेट्रोल पंप पर धोखा भी मिल जाता हैं। लोगों में कम पेट्रोल और डीजल की डील पर भी कई बार बहस होती रहती है।

जब आप डीजल या पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरते हैं, अक्सर आपको बताया जाता है कि आप पेट्रोल का मीटर देखें। जब वह जीरो हो जाएगा, पेट्रोल डालना शुरू करें। पेट्रोल पंप कर्मचारी इस तरह आपको धोखा नहीं देंगे और आप पूरा तेल ले सकेंगे। लेकिन आपको बता दें कि स्कैम करने के कई तरीके हैं। पेट्रोल पंप पर स्कैम जंप ट्रिक से भी किया जाता है। चलिए जानते हैं कि इस धांधली से कैसे बचा जा सकता हैं।

मीटर में '0' के बाद रखें, इस बात का ध्यान

जब पेट्रोल पंप का मीटर जीरो दिखाता है, आम तौर पर डीजल या पेट्रोल भरना शुरू करें। इससे आप पूरी मात्रा में पेट्रोल या डीजल पा सकेंगे और कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन बस इतना पर्याप्त नहीं है। आपको पेट्रोल पंप पर जीरो देखकर लगता है कि अब आपको कोई नुकसान नहीं हो सकता। लेकिन जीरो के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारी आपके साथ धोखा कर सकते हैं। दरअसल, 0 से मीटर सीधे 5 पर पहुंचता है।

बजाय 1,2,3,4 से शुरू होने के, वह 5 से शुरू होता है। यानी अगर 0 देखकर आप खुश हैं और इस बात पर ध्यान नहीं दिया गया कि संख्या जमाई गई है। फिर आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए इसे भी देखें। इसके अलावा, आपको डेंसिटी पर भी ध्यान देना चाहिए। या पेट्रोल पंप की मशीन में रकम और मात्रा के बाद तीसरी संख्या दिखाई देती है। आपको देखना होगा कि इसमे तो कोई गड़बड़ नहीं की गई है।

इस प्रकार कर सकते हैं, पेट्रोल पंप की शिकायत

अगर पेट्रोल पंप मालिक आपको धोखा देने की कोशिश करते हैं, तो ऐसे में आप उनके खिलाफ शिकायत कर सकते हैं। भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर शिकायत करने के लिए 1800-22-4344 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें। एचपी पेट्रोल पंप से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन 1800-2333-555 पर संपर्क करें। Indian Oil Corporation के पेट्रोल पंप के लिए 1800 2333 555 पर फोन करें। इसके अलावा, आप प्राकृतिक गैस एवं पेट्रोलियम मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://pgportal.gov.in/ पर शिकायतों को दर्ज करवा सकते हैं।