Roasted chana recipe: घर पर इस ट्रिक से फटाफट मार्केट जैसे भुने चने होगें तैयार, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर
Roasted chana recipe: भुने चने एक हेल्दी स्नैक हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। यह न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। घर पर भुने चने तैयार करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
The Chopal : भुना चना खाने के बहुत से लाभ बताए गए हैं। बहुत से लोग इसे हर दिन खाना पसंद करते हैं। भुने चने में ना के बराबर कैलोरी और फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस होते हैं। जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और वजन कम करता है। इस ट्रिक से आप घर में भुने चने बना सकते हैं। फटाफट मार्केट जैसे भुने चने बना सकते हैं। बस चने को मार्केट स्टाइल में भुनने का तरीका जानें।
इन अनाजों को भूनकर खाएं
वैसे, भुना चना बाजार में आसानी से उपलब्ध है। लेकिन घर में काले चने भी मार्केट की तरह भूनकर खाए जा सकते हैं। चना के अलावा अन्य अनाजों को इस तरह भूनकर स्नैक्स बनाना स्वास्थ्यप्रद है।
चना भूनने की मार्केट ट्रिक
सबसे पहले, एक कप पानी को एक कटोरी में डाल देंगे। फिर एक चम्मच नमक और एक चम्मच हल्दी को मिलाकर मिक्स कर लें।
ये हल्दी वाला पानी को एक बड़े बर्तन में डालकर चने को भिगोकर छोड़ दें। हल्दी के पानी में आधा घंटा चने को भिगो दें।
अब एक कप नमक को कड़ाही में डालें। चने से अधिक नमक होना जरूरी हैं। अब इस नमक को गर्म करें। फिर चने का पानी छानकर इसमें डालें।
तेज फ्लेम पर लकड़ी या करछूल की मदद से चलाएं।
चने को नमक के साथ मिलाकर भूनें। नमक की गर्माहट से चने फटाफट मिनटों में ही पॉपअप होकर भुन जाएंगे और बिल्कुल वैसे ही क्रिस्पी बन जाएंगे जैसे वे मार्केट में हैं।