Thermos Flask: मिनटों में दूर हो जाएगी थर्मस से चाय-दूध की बदबू, ये टिप्स आएगी आपके काम 
 

Cleaning Hacks : अगर थर्मोफ्लास्क वाली बंद बोतल से बदबू आ रही है, तो यह अक्सर बैक्टीरिया या घटी हुई स्वच्छता के कारण हो सकता है। बदबू को दूर करने के लिए आप यह तरीका अपना सकते हैं:

 

Kitchen Hacks : सर्दियों में लोग अक्सर चाय या पानी को गर्म रखने के लिए थर्मस का उपयोग करते हैं। थर्मस पानी, दूध, चाय, सूप या थर्मोफ्लास्क किसी भी चीज को देर तक गर्म रखने में मदद करते हैं। लेकिन लगता है कि इन बोतलों को साफ करना मुश्किल है। क्योंकि चाय या दूध में स्मेल आना शुरू हो जाता है खासतौर पर जब इन बोतलों को बंद करके रख दिया जाता है तो बदबू आसानी से नहीं जाती है और ठंड में बार-बार धोना पड़ता है। यदि आपके बंद थर्मस से अजीब बदबू आ रही है और जा नहीं रही है, तो इस आसान सा उपाय को अपना लें।

माचिस की तीली से थर्मस को  बदबू से बचाएं

थर्मस में दूध या चाय रखने से अक्सर बदबू आने लगती है, जो आसानी से नहीं निकाली जा सकती। यदि आपके घर की बोतल भी गंदगी से भर गई है, तो माचिस की तीली का इस्तेमाल करें। एक बार में सारी बदबू दूर हो जाएगी।

मिनटों में बंद थर्मस की बदबू दूर हो जाएगी

थर्मस को साफ-सफाई और केयर के साथ रखा जाता है। लेकिन बोतल से बदबू आने पर चार से पांच तीली माचिस लें। अब इन तीलियों को एक साथ हाथ में पकड़कर जलाएं। जलाने के साथ सूखी थर्मस में तीलियों को डालकर ढक्कन रखें। जब तीलियां कुछ देर जल जाएंगी, ढक्कन हटा दें। तीलियों से राख निकालकर बोतल को साफ करें। एक बार में सारी बदबू निकल जाएगी और थर्मस से स्मेल आना बंद हो जाएगा।