सिरसा मंडी में पहुंचा 17959 क्विंटल नरमा, सरकारी खरीद शुरू नहीं, 800 टूटा कॉटन भाव

 

Sirsa: सिरसा शहर की अनाज मंडी में इन दिनों नरमा की आवक के तेज हो रही है. परंतु अबतक सरकारी खरीद रहा होने की वजह से किसानों में चिंता है. इस बार का सीजन शुरू होने के बाद मंडी में अब तक 17,958 क्विंटल नरमा पहुंच चुका है. मंडी में नरमा का अधिकतम भाव 8425 प्रति क्विंटल और न्यूनतम भाव 8100 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.

फसल पर पड़ी मौसम की मार

रोजाना सैकडों की संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रालियों में नरमा लेकर मंडी पहुंच रहे हैं. आवक बढ़ने के साथ मंडी में फसल के ढेर लगने लगे हैं. किसान, आढ़ती और मजदूर भी खरीद प्रक्रिया में जुटे हुए हैं. किसान फसल लेकर पहुंचने के बाद तुलाई और बिक्री की प्रक्रिया पूरी करवा रहे हैं. किसानों के अनुसार इस बार नरमा की फसल पर मौसम का असर पड़ा है और कई किसानों का उत्पादन प्रभावित हुआ है.

ऐसे में मंडी में मिल रहे भाव और फसल की गुणवत्ता पर किसानों की नजर है. किसानों का कहना है कि उन्हें फसल का उचित भाव मिलने के साथ बिक्री प्रक्रिया भी जल्द पूरी होनी चाहिए. अधिक समय तक इंतजार ने करना पड़े मंडी अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में नरमा की आवक और बढ़ाने की संभावना है और इसके मध्य नजर तुलाई फसल उत्थान और मंडी की अन्य व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है.

नरमा भाव 800 रुपए टूटे

सीजन की शुरुआत में नरमा का भाव करीब 9000 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया था लेकिन अब भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है डबवाली अनाज मंडी में नरमा का न्यूनतम भाव 8200 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है यानी शुरुआती भाव के मुकाबले किसानों को करीब ₹800 प्रति क्विंटल कम भाव मिल रहा है. किसान नेता मिट्ठू कंबोज ने बताया की आवक बढ़ने के साथ-साथ भाव में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है. किसान अब सीसीआई की सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहें हैं.