Edible Oil Price: सोयाबीन तेल 5 रुपये महंगा, मूंगफली तेल 10 रुपये तक टूटा, जानें आज के ताजा भाव  

 

Edible Oil Price: देश में शादियों के सीजन के चलते सोया तेल की मांग में अच्छा दवाब देखा जा रहा है। वही बाजार में सही सप्लाई के चलते दामों में कुछ सुधार देखा जा रहा है। आज सोया तेल इंदौर 5 रुपये और सुधरकर 1320-1325 रुपये प्रति दस किलो तक पहुंच गया। केएलसी 103 प्लस तक बताई गई। इधर, मूंगफली तेल में अपेक्षित ग्राहकी नहीं होने और बिकवाली का दबाव बढ़ने के कारण भाव में कुछ मंदी रही।

मूंगफली तेल इंदौर 10 रुपये घटकर नीचे में 1530 ऊपर में 1550 रुपये प्रति दस किलो तक रह गया। वहीं अमावस्या की वजह से प्रदेश सहित देश की कई मंडियों मे अवकाश रहने से सोयाबीन की आवक देश में घटकर 5 लाख बोरी रह गई जिसमें मध्यप्रदेश में आवक मात्र 1 लाख 50 हजार बोरी तक की दर्ज की गई। इसके बावजूद प्लांटों की लेवाली कम होने से कुछ प्लांटों द्वारा खरीदी दामों में भी कटौती की गई। सोयाबीन प्लांट खरीदी भाव नीचे में 5580 ऊपर में 5650 रुपये तक आज बोले गए। दूसरी और ब्राजील की सरकार डीजल में बायोडीजल के अनिवार्य मिश्रण को 10 फीसदी पर रखने के फैसले को भी रद्द करेगी। इसके चलते सीबीओटी सोया तेल और कच्चा तेल में कमजोरी से दबाव भी पड़ा है।

लूज तेल- (प्रति दस किलो के ताजा भाव) 

  • मूंगफली तेल इंदौर 1530 से 1550 रुपये।
  • मुंबई मूंगफली तेल 1530 रुपये।
  • इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1320 से 1325 रुपये।
  • इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1295 से 1300 रुपये।
  • इंदौर पाम 1010 रुपये।
  • मुंबई सोया रिफाइंड 1325 रुपये।
  • मुंबई पाम तेल 960 रुपये।
  • राजकोट तेलिया 2400 रुपये।
  • गुजरात लूज 1500 रुपये।
  • कपास्या तेल इंदौर 1225 रुपये।

प्लांटों सोयाबीन के ताजा दाम:  

  • रुचि 5580 प्रेस्ट्रीज प्रति क्विंटल 
  • 5600 धानुका 5650 प्रति क्विंटल  
  • एमएस साल्वेक्स 5650 प्रति क्विंटल 
  • अंबिका 5600 प्रति क्विंटल 
  • कृति 5600 प्रति क्विंटल 
  • रामा 5600 प्रति क्विंटल 
  • एमएस पचौर 5600 प्रति क्विंटल 
  • प्रकाश 5600 प्रति क्विंटल  
  • खंडवा 5650 प्रति क्विंटल 
  • बैतूल 5700 रुपये प्रति क्विंटल 

कपास्या खली (60 किलो भरती) इंदौर 2100 देवास 2100, उज्जैन 2100, खंडवा 2075, बुरहानपुर 2075, अकोला 3000 रुपये।

Also Read: Indore Mandi Bhav: चने के दाम बढ़े, वही मसूर घटी, जानें इंदौर में दाल-दलहन व चावल के ताजा मंडी भाव