Mandi Bhav: लेवाली कमजोर रहने से सोया तेल में नरमी, जानें तेल, तिलहन व कपास्या खली के ताजा मंडी भाव 

 

Mandi Bhav: मंगलवार को लेवाली कमजोर रहने से सोया तेल में हल्की नरमी का रुख रहा। उधर सरसों तेल उत्पादक संघ (मोपा) ने बताया कि विदेशों से विशाल मात्रा में सस्ते खाद्य तेल का आयात होने से घरेलू स्तर में सोयाबीन एवं सरसों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इन दोनों तिलहनों का संयुक्त वार्षिक उत्पादन 200 लाख टन से अधिक होता है और स्वेदशी स्त्रोतों से खाद्य तेलों के उपत्पादन में इसका सबसे अधिक योगदान रहता है। मंडी जानकारों मुताबिक सोयाबीन की आवक में अगले सप्ताह से जोर देखा जा सकता है। बारिश के कारण भी आवक में देरी हो रही है।

लूज तेल भाव (प्रति दस किलो) : 

इंदौर मूंगफली तेल 1710 -1730 रुपए।
मुंबई मूंगफली तेल 1730 रुपए।
इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1280 से 1290 रुपए।
इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1255 से 1260 रुपए।
मुंबई सोया रिफाइंड 1280 रुपए।
मुंबई पाम तेल 970 रुपए।
इंदौर पाम 1020 से 1030 रुपए।
राजकोट तेलिया 2690 रुपए।
गुजरात लूज 1700 रुपए।
कपास्या तेल इंदौर 1315 रुपए।

तिलहन मंडी भाव : 

सरसों 5800 - 6000 रुपए क्विंटल। 
सोयाबीन 4200 - 4945 रुपए क्विंटल। 
सोयाबीन DOC स्पॉट 37200 से 37800 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन ताजा भाव : 

बैतूल 5250 रुपए क्विंटल। 
लक्ष्मी 4675 रुपए क्विंटल। 
प्रेस्टीज 5075 रुपए क्विंटल।  
कास्ता 5000 रुपए क्विंटल। 
अंबिका 4975 रुपए क्विंटल। 
धानुका 5150 रुपए क्विंटल। 
रुचि 4925 रुपए क्विंटल। 
सिवनी 5150 रुपए क्विंटल। 
सांवरिया 4975 रुपए क्विंटल। 
एवी 5150 रुपए क्विंटल। 

कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स ताजा भाव - इंदौर 2000, देवास 2000, उज्जैन 2000, खंडवा 1950, बुरहानपुर 1950, अकोला 2950 रुपए।