Bikaner Mandi Bhav: ग्वार, सरसों, गेहूं, मूंगफली, मोठ, चना, जीरा, ईसबगोल इत्यादि फसलों का भाव

 
Bikaner Mandi Bhav: ग्वार, सरसों, गेहूं, मूंगफली, मोठ, चना, जीरा, ईसबगोल का भाव

Bikaner Mandi Bhav 2024 : बीकानेर मंडी में खरीफ सीजन की फसलों की आवक लगातार हो रही है। साथ ही मंडी में मूंगफली की आवक सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। परंतु किसानों को मूंगफली का भाव इस बार कम मिल रहा है। मंडी में सरसों के भाव में कोई तेजी मंदी नहीं दर्ज की गई है। बीकानेर मंडी में कई तरह की वैरायटी वाली मूंगफली पहुंचती है। मंडी में ग्वार, मोठ, मूंग की  ढेरिया भी अच्छी नजर आई है। इसी के साथ मंडी में इसबगोल और जीरा की भी ढ़ेरी देखने को मिली है। किसानों का कहना है कि इस बार जिले में मूंगफली का उत्पादन पिछले साल से अधिक है। परंतु उन्हें भाव कम दिया जा रहा है। जानिए बीकानेर मंडी में सभी कृषि जिंसों के भाव क्या रहे है।

बीकानेर मंडी भाव (रुपए प्रति क्विंटल)

फसल भाव (न्यूनतम-उच्चतम)
सरसो 5200 से 5701
गेहूं 2700 से 3501
मुंगफली चुगा 4000 से 5100
मुंगफली खला 4100से 5451
मुंगफली सिकाई 5301 से 6601
ग्वार 4800 से 5001
मोठ 4300से 4901
मुंग 6400 से 7451
चना 6200 से 6551
ईसबगोल 11000 से 12500
जीरा 21000 से 23500

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए हुए भाव व्यापारियों और अन्य स्रोतों से लिए गए हैं। मंडी में पहुंचने वाली फसल में नमी और क्वालिटी के हिसाब से भाव में बदलाव होता रहता है।