Gwar Bhav: ग्वार के भाव में 100 रूपए का उछाल, जानिए मंडियो में कितना पंहुचा रेट
Gwar Ka Bhav : राजस्थान की मंडियो में पिछले दो दिनों के दौरान ग्वार के भाव में तेजी दर्ज की जा रही है। आपको बता दें कि ग्वार के भाव लंबे समय से स्थिर चल रहे थे। लेकिन पिछले तीन दिनों के अंतराल 100 रूपए प्रति क्विंटल तक की तेजी दर्ज की गई है। राजस्थान की ज्यादातर मंडियो में ग्वार 5000 प्रति क्विंटल से नीचे बिक रहा था। वही ग्वार अब 5000 से लेकर 5200 रूपए प्रति क्विंटल के आसपास पहुंच चुका है। वही राजस्थान की सादुलशहर मंडी में ग्वार 6800 रुपए प्रति क्विंटल बिका है। ग्वार में आई स्थिति के बाद स्टॉक किया किसानों में मामूली खुशी देखने को मिली है। क्योंकि ग्वार की फसल को आमतौर पर ज्यादातर किसान स्टॉक करके रखते हैं। और जरूरत के मुताबिक धीरे-धीरे उसे स्टॉक को निकालते रहते हैं।
ग्वार मंडी भाव (Gwar Mandi Bhav)
| मंडी का नाम | भाव |
| घड़साना ग्वार | 5120 से 5215 |
| श्री विजयनगर ग्वार | 5020 से 5193 |
| रायसिंहनगर ग्वार | 4195 से 5135 |
| अनूपगढ़ ग्वार | 4900 से 5120 |
| श्री गंगानगर ग्वार | 4925 से 5280 |
| ऐलनाबाद ग्वार | 4750 से 5151 |
| नोहर ग्वार | 5000 से 5236 |
| सिवानी | 5330 |
| आदमपुर ग्वार | 3770 से 5330 |
| रावतसर ग्वार | 4600 से 5230 |
| बीकानेर ग्वार | 5000 से 5241 |
| पूगल ग्वार | 5000 से 5250 |
| गोलूवाला ग्वार | 5170 से 5265 |
| गजसिंहपुर ग्वार | 5070 से 5231 |
| जैतसर ग्वार | 4950 से 5220 |
| सादुलशहर ग्वार | 6880 |
| सिरसा ग्वार | 5120 से 5190 |
| भट्टू ग्वार | 4997 |
| श्रीमाधोपुर ग्वार | 5100 से 5160 |
| संगरिया ग्वार | 4195 से 5135 |
डिस्क्लेमर: आर्टिकल में दिए गए भाव किसानों व व्यापारियों के माध्यम से लिए गए हैं। माल की गुणवत्ता के हिसाब से दिन भर में भाव का फेर बदल चलता रहता है। इसलिए कृपया व्यापार अपने विवेक से करें और नजदीकी मंडी में भाव की पुष्टि जरूर कर ले।