Guar Bhav Today: कृषि उपज मंडियो में ग्वार के भाव, कमजोर रेट से असमंजस में किसान
Guar Mandi Bhav: राजस्थान और हरियाणा की कृषि उपज मंडियो में ग्वार के भाव में लगातार बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. न्यूनतम भाव इतना नीचे पहुंच चुका है कि किसानों की लागत भी पूरी नहीं हो पा रही है. फसल के समय बरसात की वजह से भी उत्पादन कमजोर हुआ था. फसल कटाई के दौरान बरसात आने की वजह से ग्वार सीड कई जगह मामूली काले पड़ गए थे. उसकी वजह से भी किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है.
मंडी की वजह से किसान ग्वार बेचने के मामले में असमंजस की स्थिति में नजर आ रहें हैं. कुछ किसानों का मानना है कि भाव अगर 5000 रुपए तक पहुंच जाता है तब फसल बेचने में फायदा है. परंतु ग्वार भाव में बढ़ोतरी को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता. सोमवार को जिन मंडियो में ग्वार की फसल पहुंची है. वहां के ग्वार भाव हम आपको बताएंगे.
गजसिंहपुर ग्वार भाव 4251 से 4416 रुपए प्रति क्विंटल
आदमपुर ग्वार भाव 3100 से 4491 रुपए प्रति क्विंटल
ऐलनाबाद मंडी में ग्वार 3350 से 4425 रुपए प्रति क्विंटल
रावतसर मंडी में ग्वार 4000 से 4450 रुपए प्रति क्विंटल
जैतसर मंडी में ग्वार 4239 से 4462 रुपए प्रति क्विंटल
नोहर मंडी में ग्वार 3000 से 4415 रुपए प्रति क्विंटल
गोलूवाला मंडी में ग्वार 3900 से 4416 रुपए प्रति क्विंटल
श्री गंगानगर मंडी में ग्वार 3838 से लेकर 4490 रुपए प्रति क्विंटल
रायसिंहनगर मंडी में ग्वार 4100 से 4361 रुपए प्रति क्विंटल
पीलीबंगा मंडी में ग्वार 4400 से 4418 रुपए प्रति क्विंटल
रावला मंडी में ग्वार 3500 से 4445 रुपए प्रति क्विंटल
सूरतगढ़ मंडी में ग्वार 3850 से 4460 रुपए प्रति क्विंटल
श्री विजयनगर मंडी ग्वार 3850 से 4450 रुपए प्रति क्विंटल