Guar bhav today: ग्वार में 250 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल, जानिए कृषि उपज मंडियो के नए भाव

 

Guar price: ग्वार के भाव में पिछले एक सप्ताह से 200 से 250 रुपए प्रति क्विंटल तेजी देखी जा रही है. हनुमानगढ़ जिले की नोहर मंडी में 30 अगस्त शनिवार को ग्वार का भाव न्यूनतम 4000 और उच्चतम 6243 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है. यही भाव आज से एक सप्ताह पहले उच्चतम 5900 के आसपास बिक रहा था. कुछ ऐसा ही हरियाणा की आदमपुर मंडी में भी देखने को मिल रहा है. यहां 26 अगस्त को ग्वार का उच्चतम भाव 5940 था. जो अब न्यूनतम 4500 और उच्चतम 6380 प्रति क्विंटल पहुंच गया है.

ग्वार के बढ़ते हुए भाव को देखकर किसान असमंजस की स्थिति में नज़र आ रहें हैं. साल 2026 में ग्वार के भाव में लगभग 2 से 3 बार बढ़ोतरी हो चुकी है. परंतु यह बढ़े हुए भाव ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाए. अभी के समय में मांग ना होने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ग्वार गम को लेकर किसी प्रकार की हलचल भी नहीं है. ऐसी स्थिति में किसान इसको अस्थाई तेजी के तौर पर देख रहे हैं.

श्री गंगानगर मंडी में ग्वार 5400 से लेकर 6125 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है. एक सप्ताह पहले इस मंडी में ग्वार का भाव 6000 रुपए प्रति क्विंटल से नीचे था. व्यापारियों का मानना है कि ग्वार में आई मामूली तेजी का कारण पिछले साल कमजोर उत्पादन हो सकता है. उनका कहना है कि पिछले 2 साल से किसानों को ग्वार के भाव अच्छे नहीं मिल रहे. इसी वजह से किसानों का ग्वार की फसल से मोहभंग हो गया है. साथ ही बुवाई का क्षेत्र घट गया है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि लंबे समय से जो ग्वार के भाव बने हुए हैं उससे किसान द्वारा फसल की लागत निकलना भी मुश्किल हो रहा है.

लिए देखें शनिवार 30 अगस्त 2026 को हरियाणा और राजस्थान की कुछ चुनिंदा बड़ी मंडियो में ग्वार के भाव क्या रहें.

मंडी नाम ग्वार ₹/क्विंटल 
गोलूवाला 6220
रावतसर 6000-6200
आदमपुर 5000-6379
सिवानी 6300
नोखा 6000-6200
लूणकरणसर मंडी 6275-6300
नोहर 4000-6370
रायसिंहनगर 6201
ऐलनाबाद मंडी 5000-6001
सुमेरपुर  5600-6100
डीसा मंडी 5555-6085
अनूपगढ़ 6200
सिरसा 4500-5900
श्री विजयनगर 6206
बस्सी मंडी 5600-5700
भिवानी 5000-6020
पालनपुर 4800-5835
श्रीगंगानगर 5445-6125