Gwar Ka Bhav: ग्वार के भाव में हुआ फेर बदल, जानिए सभी मंडियो का लेखा-जोखा
Gwar Mandi Bhav : इन दिनों हरियाणा एवं राजस्थान की मंडियो में ग्वार की आवक सीमित हो रही है। कुछ मंडियो में तो भाव में काफ़ी गिरावट देखने को मिली है तो कहीं पर सामान्य रहा है। राजस्थान के किसान अपने ग्वार का स्टॉक जरूरत के हिसाब से थोड़ा-थोड़ा निकाल रहे हैं। उन्हें अब भी भाव में बढ़ोतरी का इंतजार है। हरियाणा की आदमपुर मंडी में ग्वार का न्यूनतम भाव 3600 रूपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंचा है, जो सभी मंडियो में सबसे कम है। राजस्थान की श्री विजयनगर और और रायसिंहनगर मंडी में ग्वार का भाव करीबन सामान्य रहा। वहीं अन्य मंडियो में किसी में तेज तो किसी में कम रहा। जानिए सभी मंडियो के भाव का लेखा-जोखा.....
ग्वार मंडी भाव
| मंडी का नाम | भाव (न्यूनतम-उच्चतम) |
| टोंक ग्वार | 4399 से 4550 |
| आदमपुर ग्वार | 3600 से 4949 |
| सिवानी ग्वार | 5125 |
| रायसिंहनगर ग्वार | 4800 से 4945 |
| श्री गंगानगर ग्वार | 4699 से 5041 |
| रावतसर ग्वार | 4000 से 4990 |
| श्रीमाधोपुर ग्वार | 4825 से 4875 |
| नोहर ग्वार | 4850 से 5040 |
| सिरसा ग्वार | 4300 से 4950 |
| ऐलनाबाद ग्वार | 4500 से 4994 |
| भट्टू ग्वार | 4775 |
| जैतसर ग्वार | 4924 से 5000 |
| श्री विजयनगर ग्वार | 4945 से 4955 |
| सूरतगढ़ ग्वार | 4880 से 5001 |
| संगरिया ग्वार | 4370 से 4921 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए हुए भाव व्यापारियों और अन्य स्रोतों से लिए गए हैं. मंडी में पहुंचने वाली फसल में नमी और क्वालिटी के हिसाब से भाव में बदलाव होता रहता है.