Jaipur Mandi Bhav: ग्वार गम थोड़ा तेज, सरसों तेल हुआ मंदा, ये रहें अनाज के भाव
Jaipur Mandi Rates: राजस्थान की जयपुर मंडी में आयात किया जा रहे खाद्य तेलों में मंदी आने के चलते मंगलवार को कच्ची घानी तेल 100 रुपए प्रति क्विंटल सस्ता हो गया. इसी असर के चलते कांडला पोर्ट पर पाम तेल में भी 100 रुपए प्रति क्विंटल की कमी दर्ज की गई. प्रदेश भर में शादियों के सीजन के चलते मूंगफली तेल में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आई. हुए इस उतार चढ़ाव के कारण सरसों मिल डिलीवरी के भाव स्थिर हो गए. जयपुर मंडी में ग्वार सीड, चीनी और अनाज के भाव में मामूली बदलाव देखने को मिला.
पिछले कुछ महीनों से ग्वार गम और सीड के भाव स्थिर बने हुए हैं. हालांकि मंगलवार को ग्वार गम में मामूली तेजी देखने को मिली. जयपुर लाइन में ग्वार सीड 5120 से लेकर 5200 कारोबार कर रहा हैं. वही ग्वार गम जोधपुर 10200 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है. जयपुर मंडी में गेहूं 2540 से लेकर 2550 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है. इसके अलावा जौ लूज भाव 2300 से लेकर 2400 रुपए प्रति क्विंटल रहा.
जयपुर मंडी भाव ( रुपए प्रति क्विंटल )
| अनाज और खाद्य तेल | भाव |
| मक्का लाल | 2500-2600 |
| बाजरा | 2300-2400 |
| गेहूं मिल डिलीवरी | 2540-2550 |
| गेहूं दड़ा | 2540-2550 |
| मूंग मिल डिलीवरी | 8200-8300 |
| जौ लूज | 2300-2400 |
| चौला | 6500-7000 |
| चना जयपुर लाइन | 5750-5950 |
| ज्वार पीली | 2800-2900 |
| मूंग छिलका | 8500-9500 |
| उड़द | 7000-7500 |
| मोठ | 4950-5000 |
| गुड़ | 4100-4200 |
| चीनी | 4300-4450 |
| अरहर दाल | 11000-13000 |
| उड़द मोगर | 11000-12000 |
| मूंग मोगर | 9500-10000 |
| चना दाल मीडियम | 6800-6850 |
| चना दाल बोल्ड | 7750-7800 |
| कोटा सोया रिफाइंड | 12800-12852 |
| मूंगफली तेल बीकानेर | 14200-14251 |
| ग्वार जयपुर लाइन | 5120-5200 |
| ग्वारगम जोधपुर | 10200 |
| कांडला पोर्ट पाम ऑयल | 12950-13000 |
| कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड | 12550-12550 |
| सरसों कच्ची घाणी तेल | 13200 |
| सरसों मिल डिलीवरी | 6350-6355 |
Disclaimer: इस लेख में आपको बताई जा रहे कई अन्य स्रोतों और व्यापारियों से प्राप्त किए गए हैं. 12 से 24 घंटे में फसलों के भाव बदलते रहते हैं.