Jaipur Mandi Bhav Today: सरसों रेट तेज, ग्वार सीड और गम हुए मंदे, अनाज के भाव स्थिर

 

Jaipur: जयपुर की मंडी में मंगलवार को अच्छी मांग बनी रहने के चलते सरसों (mustard) मिल डिलीवरी 25 रुपए प्रति क्विंटल तेज हो गई. जिससे 42% कंडीशन सरसों का भाव 7250 से लेकर 7255 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गया. दूसरी और वायदा बाजार के कारोबार में आई हल्की मंदी की वजह से ग्वार सीड भाव 80 रुपए और ग्वार गम भाव 110 रुपए प्रति क्विंटल गिर गए. बाकी अन्य अनाज के भाव में कारोबार सुस्त रहने की वजह से किसी प्रकार की बड़ी तेजी मंदी नहीं देखी गई.

गेहूं मील डिलीवरी इस सप्ताह के दौरान 20 रुपए प्रति क्विंटल तेज हुई है. जयपुर मंडी में गेहूं (Wheat) मील डिलीवरी का भाव 2690 से 2700 रुपए प्रति क्विंटल बना हुआ है. पिछले दिनों केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी (GST) दर घटने की वजह से खाद्य चीजों में किसी प्रकार का बड़ा उछाल नहीं आया है. उसी का असर इन दोनों कृषि उपज मंडियो में भी देखा जा रहा है.

Jaipur Mandi Rates (Tuesday, November 25) जयपुर मंडी भाव

अनाज नाम भाव (रुपए प्रति क्विंटल)
बाजरा 2100-2300
ज्वार पीली 2800-2900
मूंग मिल डिलीवरी 5000-7000
मोठ 4000-4500
जौ लूज 2300-2400
उड़द 5000-6500
मूंग मोगर 8000-10000
चना जयपुर लाइन 5800-6000
गेहूं दड़ा 2650-2660
गेहूं मिल डिलीवरी 2690-2700
मूंग छिलका 8000-9200
उड़द मोगर 9000-10500
मक्का लाल 2000-2400
 चना दाल मीडियम 6700-6650
अरहर दाल 9000-9500
ग्वार जयपुर लाइन 4375-4425
ग्वारगम जोधपुर 8500

डिस्क्लेमर : इस लेख में बताई जा रहे अनाज एवं अन्य फसलों के कुछ भाव जीएसटी जोड़ने के बाद बताए गए हैं. किसी प्रकार का व्यापार अपने जोखिम पर करें.