Jaipur Mandi Ka Bhav: ग्वार गम से लेकर सरसों और गेहूं समेत कई फसलों में आई तेजी, बारिश से कम हुई आवक
Jaipur Mandi Bhav : जयपुर मंडी में लगातार स्थिर रहने के बाद बुधवार को चना के भाव में 200 रूपये प्रति क्विंटल की तेजी आई. इतना ही नहीं बल्कि गेहूं का भाव भी लंबे समय से स्थिर बना हुआ था. गेहूं में भी 30 रूपये का उछाल आया. पिछले कुछ सप्ताह से ग्वार के भाव में किसी तरह की हलचल नहीं देखी गई थी. परंतु जैसे ही वायदा बाजार भाव तेज हुए तो उसका असर मंडियो में भी दिखने लगा. ग्वार मिल डिलीवरी में 100 रूपये और गवार गम में 300 रूपये प्रति क्विंटल की तेजी आई.
इस सप्ताह सरसों के लिए अच्छा समय है. सोमवार से सरसों के भाव लगातार मजबूत हो रहे हैं. सरसों में तेजी के बाद मांग मजबूत रहने के चलते कच्ची घानी तेल का भी भाव 125 रुपए तेज हो गया. जिन फसलों में तेजी आई उनको लेकर यह भी माना जा रहा है की बारिश में आवक घटने से इन फसलों के भाव तेज हुए हैं. यह भी एक कारण हो सकता है कि मांग में बढ़ोतरी के चलते यह तेजी देखने को मिल रही है. हम आपको जयपुर मंडी में सभी फसलों के भाव बताएंगे.
जयपुर मंडी भाव, रुपए प्रति क्विंटल
| फसल नाम | भाव |
| गेहूं मिल डिलीवरी | 2640-2650 |
| गेहूं दड़ा | 2640-2650 |
| मक्का लाल | 2400-2500 |
| ज्वार पीली | 2900-3000 |
| चना जयपुर लाइन | 6100-6300 |
| बाजरा | 2200-2300 |
| मूंग मोगर | 8000-10000 |
| जौ लूज | 2200-2300 |
| मूंग छिलका | 8000-9200 |
| उड़द मोगर | 9000-10500 |
| अरहर दाल | 9000-9500 |
| मूंग मिल डिलीवरी | 6500-7000 |
| चना दाल मीडियम | 6800-6850 |
| चना दाल बोल्ड | 7150-7200 |
| मोठ | 5000-5200 |
| सरसों सरसों मिल डिलीवरी | 7325-7330 |
| सरसों कच्ची घानी तेल | 16250 |
| उड़द | 6800-7000 |
| ग्वारगम जोधपुर | 10100 |
| ग्वार जयपुर लाइन | 5150-5250 |
| चौला | 6500-7500 |
| चीनी | 4200-4325 |
| गुड़ | 4200-4600 |
| मूंगफली तेल बीकानेर | 14400-14450 |
| कांडला पोर्ट पाम ऑयल | 1170-11800 |
डिस्क्लेमर: अच्छी क्वालिटी का माल हमेशा ही महंगा बिकता है. जिससे किसानों को यह लगता है कि उन्हें भी यह भाव मिलेंगे. लेकिन किसी प्रकार का सौदा करते समय भ्रमित ना हो. जैसी माल की क्वालिटी है इस तरह के भाव आपको मंडियो में मिलेंगे.