Jaipur Mandi bhav: सरसों और तेल के भाव उछले, ग्वार, चना व दाल रहे स्थिर

Mandi Bhav 2024 : खाद्य तेलों के भाव में बढ़ोतरी होने और आवक कम होने की वजह से सरसों के भाव में तेजी आई है। कच्ची घानी सरसों के तेल में भी बढ़ोतरी हुई है। इसलिए सरसों की कीमत में और इजाफा होने की उम्मीद की जा रही है।
 
Jaipur Mandi bhav: सरसों और तेल के भाव उछले, ग्वार, चना व दाल रहे स्थिर

Jaipur Mandi Bhav 2024 : शनिवार को राजस्थान की जयपुर मंडी में खाद्य तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होने और आवक में कमी रहने की वजह से सरसों के भाव में 25 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी देखी गई है। इसी के साथ सरसों के कच्ची घानी तेल में 150 रूपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी हुई है। इसलिए सरसों की कीमत में और बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा सकती है। वही मंडी में ग्वार सीड के भाव में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। शनिवार को मंडी में ग्वार की आवक कम हुई है। वहीं मावठ का मौसम देखते हुए अन्य कृषि जिंसो की आवक भी कम देखने को मिल रही है। जानिए मंडी में अनाज का भाव क्या रहे है।

जयपुर मंडी भाव ( रूपए प्रति क्विंटल

फसल का नाम भाव (न्यूनतम-उच्चतम)
गेहूं मिल डिलीवरी 3060-3070
गेहूं दड़ा 3025-3030
मक्का लाल 2600-2700
बाजरा 2450-2500
ज्वार पीली 2800-2900
जौ लूज 2500-2550
मूंग 7000-7500
मोठ 5000-5400
चौला 6000-6500
उड़द 8000-8500
चना 6700-6900
सरसों 6525-6530
ग्वार 5050-5175

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए भाव किसानों व व्यापारियों द्वारा एकत्रित किए गए हैं। किसी भी तरह का सौदा करने से पहले नजदीकी मंडी में भाव की पुष्टि जरूर कर ले। किसी भी तरह के नफे नुकसान के लिए हम उतरदाई नहीं है।