जयपुर मंडी भाव: ग्वार, गेहूं, सरसों भाव में गिरावट शुरू, खाद्य तेल और मुंग रेट हुए कमजोर
Jaipur: जयपुर मंडी में बुधवार को सरसों के भाव में गिरावट का सिलसिला जारी है. जिसका असर खाद्य तेलों पर भी हो रहा है. सरसों 75 रुपए टूटकर 7300 प्रति क्विंटल पर आ गई है. सरसों में कमजोर आवक और हो रही ज्यादा खपत की वजह भाव कम होने में थोड़ा बचाव जरूर हो रहा है. यदि इस समय आवक ज्यादा होती तो भाव और भी कम हो सकते थे. वायदा बाजार में आज 28 अगस्त को गिरावट आने की वजह से ग्वार गम और ग्वार सीड की कीमतों पर मामूली असर पड़ सकता है. गेहूं 15 रुपए और चना के भाव 30 रुपए कमजोर हो गए हैं.
वायदा बाजार में ग्वार पिछले एक सप्ताह के दौरान चार दिन तेज हुआ तो तीन दिन मंदा रहा. किसी प्रकार का बड़ा उछाल ना होने के कारण इसका असर मंडी में मामूली नजर आ रहा है. जयपुर मंडी में बुधवार को मूंग मिल डिलीवरी का रेट 6450 से लेकर 7450 के बीच बना हुआ है. वहीं मूंग छिलका का भाव 20 कमजोर होकर न्यूनतम 7980 और उच्चतम 9160 रुपए पर है. खाद्य तेलों में नरम होने का सिलसिला बरकरार है. यह सप्ताह किसानों के लिए फायदेमंद साबित नहीं हो रहा है.
जयपुर मंडी भाव
| उपज का नाम | भाव |
| ग्वार जयपुर लाइन | 5070-5120 |
| ग्वारगम जोधपुर | 9800 |
| मूंग मिल डिलीवरी | 6450-7450 |
| चना जयपुर लाइन | 6200-6400 |
| सरसों मिल डिलीवरी | 7220-7300 |
| ज्वार पीली | 2900-3000 |
| मूंग मोगर | 8000-10000 |
| सरसों कच्ची घाणी तेल | 15700 |
| गेहूं मिल डिलीवरी | 2724-2725 |
| मूंग छिलका | 7980-9160 |
| मोठ | 5100-5500 |
| उड़द मोगर | 9000-10500 |
| बाजरा | 2203-2301 |
| कांडला पोर्ट पाम ऑयल | 12450-12500 |
| उड़द | 6800-7000 |
| मक्का लाल | 2400-2510 |
| कोटा सोया रिफाइंड | 12400-12450 |
| गुड़ | 4500-4600 |
| चीनी | 4300-4450 |
Disclaimer : ऊपर तालिका में दिए गए भाव मंडी व्यापारियों और बाजार से प्राप्त किए गए हैं. एक दिन छोड़कर अगले दिन रेट में बदलाव हो जाता है.