Kota Mandi Bhav: 60,000 कट्टो की आवक, गेहूं और सोयाबीन भाव कम हुए
Mandi Bhav : लहसुन का सीजन चलते हुए भी मंडी में लहसुन की आवक काफी कम हो रही है। क्योंकि भाव कम मिलने की वजह से किसान अपने लहसुन का भंडारण कर रहे हैं। वहीं कृषि जिंसों की आवक भी लगातार एक जगह पर टिकी हुई है। अनाज की आवक में पिछले काफी दिनों से कोई बदलाव नहीं हो रहा है। मंडी में लहसुन, सोयाबीन और गेहूं के भाव में नरमी रही है।

Kota Mandi Bhav : राजस्थान के कोटा की प्रसिद्ध भामाशाह मंडी में सभी प्रकार के कृषि जिंसों की आवक लगातार एक जगह पर स्थिर बनी हुई है। इसी स्थिरता के साथ बृहस्पतिवार को मंडी में अनाज और तिलहन व दलहन फसलों की आवक 60 हजार बोरी हुई है। इस दौरान मंडी में गेहूं के भाव में 20 रूपए प्रति क्विंटल और सोयाबीन की क़ीमतों में 25 रुपए प्रति क्विंटल नरमी देखने को मिली है। बाकी सभी प्रकार के कृषि जिंसों में स्थिरता देखने को मिली है। इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य अच्छा मिलने की वजह से किसानों ने गेहूं और सरसों की फसल का भंडारण कम किया था। जिस वजह से आवक में ज्यादा इजाफा देखने को नहीं मिल रहा है।
साथ ही लहसुन का सीजन देखते हुए मंडी में लहसुन की आवक भी ढीली चल रही है। कम भाव मिलने की वजह से किसानों ने अपना लहसुन भंडारण करना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को मंडी में केवल 17000 बोरी लहसुन की आवक हुई है। लहसुन का भाव 2500 रुपए से लेकर 8500 रुपए प्रति क्विंटल रहा है। जो पिछले दिनों के मुकाबले 300 रूपए और मंदा हुआ है। हालांकि लहसुन का भाव तो पहले ही पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष कम मिल रहा है। जिस वजह से किसान खुश नहीं है। किसान इस भाव में अपनी फसल बेचने से कतरा रहे है। वहीं दूसरी और टॉप क्वालिटी के लहसुन को बॉक्स पैकिंग कर बेचा जाता है जिसका भाव 4500 से 9600 रुपए प्रति क्विंटल रहा है।
कोटा मंडी भाव (Kota Mandi Bhav)
फसल | न्यूनतम भाव | उच्चतम भाव |
गेहूं | 2401 | 2551 |
धान सुगन्धा | 2200 | 2601 |
धान (1847) | 2800 | 3000 |
धान (1509 ) | 2200 | 3001 |
धान (1718) | 3200 | 3551 |
धान (1885) | 3400 | 3550 |
धान पूसा | 2700 | 3101 |
सोयाबीन | 3800 | 4250 |
सरसों | 5800 | 6400 |
अलसी | 6000 | 6800 |
ज्वार शंकर | 2200 | 2700 |
ज्वार सफेद | 4000 | 5000 |
बाजरा | 2000 | 2300 |
मक्का | 2000 | 2200 |
जौ नया | 2000 | 2200 |
तिल्ली | 8500 | 11000 |
मैथी | 3800 | 4500 |
कलौंजी | 16000 | 22500 |
धनिया बादामी | 5800 | 6400 |
धनिया ईगल | 6200 | 6600 |
धनिया रंगदार | 6700 | 8000 |
मूंग | 6500 | 7000 |
उड़द | 4000 | 6700 |
चना देशी | 4900 | 5221 |
चना मौसमी | 5000 | 5200 |
चना पेप्सी | 5000 | 5300 |
डिस्क्लेमर: ऊपर टेबल में दर्शाए गए फसलों के भाव किसानों और व्यपरियों से एकत्रित किए गए हैं। दिन भर में फसल की गुणवता के अनुसार बोली के समय भाव तय किया जाता है जिसमे भाव ऊपर नीचे होता रहता है। इसलिए फसल बेचने पर नजदीकी मंडी में ताजा बोली भाव की जानकारी जरूर प्राप्त कर ले।