Kota Mandi bhav: धान में आवक के पहले दिन बड़ी तेजी, सरसों और सोयाबीन भाव टूटे
Kota Mandi bhav: राजस्थान की कोटा मंडी में शुक्रवार को नई धान की आवक नवरात्रों पर शुरू हो गई है. पहले ही दिन हुए सौदे में 1509 धान 250 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहा. मंडी में रोजाना 90000 कट्टे के आसपास आवक पहुंच रही है. हालांकि अब नई धान की आवक शुरू होने के बाद आवक में इजाफा होने का अनुमान है. धान में तेजी और सरसों और सोयाबीन की कीमतों में मंदी आई है. उड़द का भाव 100 रुपए टूटा है. कोटा मंडी में लहसुन 7000 रुपए से लेकर 28000 हजार रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है. कोटा मंडी में प्रतिदिन भाव में उतार चढ़ाव बना रहता है. इसी को देखते हुए हम आपके लिए रोजाना मंडी भाव की अपडेट लेकर हाजिर हो जाते हैं. आइये देखें मंडी का भाव
कोटा मंडी भाव रुपए प्रति क्विंटल
| फसल का नाम | भाव |
| गेहूं | 2700 से 2850 |
| मक्का पुराना | 2000 से 2200 |
| बाजरा | 2000 से 2150 |
| नया मक्का | 1500 से 2000 |
| धनिया ईगल | 6150 से 6600 |
| धान सुगन्धा पुराना | 1600 से 2051 |
| उड़द नया | 4500 से 7800 |
| जौ नया | 1900 से 2150 |
| तिल्ली | 11500 से 13500 |
| रंगदार | 6500 से 7500 |
| धान (1509) नया | 2500 से 2950 |
| मूंग नया | 6500 से 8000 |
| उड़द पुराना | 6000 से 7800 |
| सरसों | 6000 से 6500 |
| चना देशी | 6500 से 7150 |
| धान पूसा पुराना | 2300 से 2801 |
| चना मौसमी | 6500 से 7150 |
| सोयाबीन पुराना | 3500 से 4500 |
| धनिया सूखा बादामी | 5700 से 6300 |
| अलसी | 5500 से 6150 |
| सोयाबीन नया | 3800 से 4650 |
| ज्वार सफेद | 3500 से 4000 |
| कलौंजी | 13000 से 17850 |
| ज्वार शंकर | 2200 से 2700 |
| मैथी | 4700 से 5600 |
| धान पुराना (1718) | 2800 से 3400 |
डिस्क्लेमर: कोटा मंडी में प्रतिदिन माल की क्वालिटी के हिसाब से कीमतें बदलती रहती है. कई बार कोई किसान अच्छी क्वालिटी का माल लेकर पहुंचता है तो उसकी बोली तेज जाती है. यदि कोई माल अच्छा नहीं होता तो उसके भाव कम मिलते हैं. लेख में बताए हुए औसत भाव है.