Kota Mandi Bhav: सोयाबीन, सरसों और चना के भाव हुए डाउन, जानिए कृषि जिंसो की कीमतें

 

Kota Mandi Bhav : राजस्थान के कोटा की भामाशाहमंडी में सोमवार को सभी तरह के अनाज की आवक अच्छी देखने को मिली है। इस दौरान मंडी में 1 लाख 19 हजार बोरी की आवक देखने को मिली है। यदि हम फसलों की तेजी मंदी की बात करें तो सोयाबीन 50 रुपए, सरसों 50 रुपए, धान 50रुपए , धनिया 200 रुपए , चना 150 रुपए प्रति क्विंटल मंदी पर बिके है। मंडी में नई सरसों और लहसुन की आवक में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। किसानों को नए लहसुन के दाम 2500 से 6000 रुपए प्रति क्विंटल दिए गए है। नीचे तालिका में जानिए मंडी मे सभी प्रकार के अनाज किस कीमत पर बिके है।

कोटा मंडी भाव 

फसल भाव (उच्चतम-न्यूनतम)
गेहूं पुराना 2400 से 2700
गेंहू नया 2400 से 2851
धान सुगन्धा 2100 से 2400
धान (1509) 2400 से 2401
धान (1718) 2500 से 2821
धान (1885) 2500 से 2650
धान (1847 ) 2300 से 2450
धान पूसा 1700 से 2401
सोयाबीन 3400 से 3961
सरसों 4900 से 5600
अलसी 5500 से 5700
ज्वार शंकर 2200 से 2700
ज्वार सफेद 3500 से 4000
बाजरा 2200 से 2600
मक्का 2000 से 2300
जौ 1900 से 2300
तिल्ली 8000 से 10150
मैथी 4000 से 4500
कलौंजी 10000 से 15850
धनिया बादामी 5300 से 6000
धनिया ईगल 6000 से 6200
धनिया रंगदार 6300 से 6801
धनिया नया 4500 से 12000
मूंग 6500 से 7000
उड़द 4500 से 6700
चना देशी नया 4800 से 5000
चना मौसमी 4900 से 5000
चना पेप्सी 4800 से 5200

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए हुए भाव व्यापारियों और अन्य स्रोतों से लिए गए हैं। मंडी में पहुंचने वाली फसल में नमी और क्वालिटी के हिसाब से भाव में बदलाव होता रहता है।