Kota Mandi: सरसों से लेकर मेथी और चना भाव हुए तेज, सोयाबीन 150 रुपए मंदा
Kota Mandi Bhav 19 September 2024 : इन दिनों भामाशाह की कोटा मंडी में कृषि फसलों की आवक में तेजी देखी गई है। इस दौरान मंडी में 30 हजार बोरी कृषि फसलों की आवक हुई है। मंडी में नए मोठ, ग्वार, मूंग, और तिल फसलों का आवागमन शुरू हो गया है। भामाशाह मंडी में लहसुन की आवक 3 हजार बोरी के पास पास हुई है। जिसके चलते लहसुन का भाव 6000 रुपए से लेकर 28500 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। और पिछले दिनों के मुकाबले लहसुन के भाव में 100 रुपए की तेजी आई है। इसके अलावा भामाशाह की कोटा मंडी में सरसों में 100 रुपए, मैथी 150 रुपए, चना 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई है। और सोयाबीन के भाव में 150 रुपए की मंदी आई है। इसके अलावा कोटा करियाना बाजार में खाद्य तेलों के भाव तेज हुए है। उसी के साथ चलिए जानते हैं भामाशाह कृषि उपज मंडी की फसलों के ताजा भाव के बारे में
कोटा मंडी भाव 19 सितंबर 2024
| फसल के नाम | न्यूनतम | उच्चतम |
| गेहूं | 2651 | 2804 |
| धान सुगन्धा | 2203 | 2455 |
| धान (1509) | 2501 | 2603 |
| धान (1718) | 3200 | 3400 |
| धान पूसा | 2300 | 2701 |
| सोयाबीन | 3900 | 4650 |
| सरसों | 5800 | 6640 |
| अलसी | 5300 | 5650 |
| ज्वार शंकर | 2200 | 2700 |
| ज्वार सफेद | 3500 | 4000 |
| बाजरा | 2000 | 2150 |
| मक्का | 2000 | 2300 |
| जौ नया | 1900 | 2150 |
| तिल्ली | 11500 | 13500 |
| मैथी | 4700 | 5500 |
| कलौंजी | 13000 | 17850 |
| धनिया सूखा बादामी | 5700 | 6200 |
| धनिया ईगल | 6150 | 6300 |
| धनिया रंगदार | 6500 | 7500 |
| मूंग नया | 6500 | 8000 |
| उड़द | 6000 | 8500 |
| चना देशी | 6500 | 7200 |
| चना मौसमी | 6500 | 7150 |
| चना पेप्सी | 6500 | 7200 |
Mandi Bhav 2024 : इस पोस्ट में दी गए सभी कृषि फसलों के मंडी भाव ताजा बोली और व्यापारियों से लिए गए हैं। कृपया किसान साथी या अन्य लोग व्यापार करने से पहले अपनी नजदीकी मंडी से भाव की पुष्टि जरूर कर लें। क्योंकि माल की क्वालिटी के हिसाब से कीमतों में बदलाव हो सकता है।