Kota Mandi ka Bhav: सरसों और सोयाबीन के भावों में लगातार तेजी, धान हुआ मंदा
Kota Mandi Bhav 2024 : कोटा की भामाशाह मंडी में बृहस्पति वार को विभिन्न कृषि जिंसों की आवक देखने को मिली है। मंडी में इस समय धान की आवक में रोजाना बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंडी में सभी प्रकार के अनाज की आवक करीबन 2 लाख बोरी के आस पास हुई है। मंडी में सरसों के पिछले कई दिनों से थोड़ी तेजी देखने को मिल रही है।
व्यपारियों का कहना है की बृहस्पति वार को मंडी में धान हल्की मंडी रही, सोयाबीन और सरसों के भाव अच्छे मिले हैं। ग्वारगम में तेजी होने की वजह से ग्वार के नये भाव देखने को मिले है। भामाशाह मंडी में धान पूसा के भाव में 50 रुपए प्रति क्विंटल मंदी दर्ज की गई है। वही सोयाबीन 50 रुपए प्रति क्विंटल व सरसों 50 रूपए प्रति क्विंटल तेजी पर बिके है।
अगर हम मंडी में लहसुन की बात करें तो लहसुन की आवक भी करीबन 5100 बोरी देखने को मिली है। लहसुन के भाव में 1000 रुपया प्रति क्विंटल मंदी दर्ज की गई है। किसानों को लहसुन का भाव 7000 रुपए से लेकर 29 हजार 500 रुपए प्रति क्विंटल दिया गया है। आईए जानते हैं मंडी में अन्य कृषि जिंसों के भाव क्या रहे है।
कोटा मंडी भाव (रुपए प्रति क्विंटल)
| फसल का नाम | भाव (उच्चतम, न्यूनतम) |
| गेहूं | 2750 से 2871 |
| धान सुगन्धा | 2400 से 2651 |
| धान (1509) | 2600 से 2911 |
| धान (1718) | 2500 से 3421 |
| धान (1885) | 3200 से 3550 |
| धान (1847) | 2300 से 2800 |
| धान पूसा नया | 2400 से 2701 |
| सोयाबीन नया | 3800 से 4451 |
| सरसों | 5300 से 6250 |
| अलसी | 5500 से 5850 |
| ज्वार शंकर | 2200 से 2700 |
| ज्वार सफेद | 3500 से 4000 |
| बाजरा | 2000 से 2400 |
| मक्का नई | 2150 से 2600 |
| जौ | 1900 से 2150 |
| तिल्ली | 11000 से 13500 |
| मैथी | 4700 से 5400 |
| कलौंजी | 13000 से 17850 |
| धनिया बादामी | 5700 से 6700 |
| धनिया ईगल | 6550 से 7200 |
| धनिया रंगदार | 6500 से 7801 |
| मूंग | 6500 से 7500 |
| उड़द | 4500 से 7000 |
| चना देशी | 5000 से 6100 |
| चना मौसमी | 5000 से 6200 |
| चना पेप्सी | 6000 से 6300 |
डिस्क्लेमर: ऊपर आर्टिकल में दी गई जानकारी व्यपारियों से ली गई हैं। इसलिए किसी भी तरह का व्यपार करने से पहले भाव की जानकारी मंडी जरूर कर लें। हम किसी भी तरह के फायदे नुकसान के लिए उत्तरदाई नहीं है। फैंसला लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।