Kota Mandi ka Bhav: सोयाबीन और चना में उछाल, गेहूं और लहसुन का भाव स्थिर
Kota Mandi bhav: राजस्थान की कोटा भामाशाह मंडी में बृहस्पतिवार को 25000 कट्टो के आसपास आवक देखने को मिली. व्यापारियों ने बताया कि सोयाबीन में 100 रुपए प्रति क्विंटल और चना में 50 रुपए की तेजी देखने को मिली. गेहूं 2571 रुपए से लेकर 2671 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है. सोयाबीन के भाव में मामूली तेजी आने के के बाद भाव 4000 से 4051 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गया है.
लहसुन के भाव में किसी प्रकार का फेरबदल देखने को नहीं मिला है. वर्तमान समय में लहसुन 2200 से लेकर 8000 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है और बॉक्स पैकिंग का भाव 4000 से 8500 प्रति क्विंटल के बीच बना हुआ है. बरसाती मौसम होने के कारण मंडी में आवक कम हो गई है आमतौर पर आवक के 40000 कट्टो के आसपास सामान्य बनी रहती है.
कोटा मंडी भाव ( रुपए प्रति क्विंटल )
| जिन्सों का नाम | भाव |
| सोयाबीन | 4000 से 4651 |
| मक्का | 2000 से 2200 |
| जौ | 2000 से 2300 |
| ज्वार शंकर | 2200 से 2700 |
| तिल्ली | 7000 से 9100 |
| मैथी | 3800 से 4650 |
| सरसों | 6200 से 6750 |
| धनिया नया सूखा बादामी | 6000 से 6800 |
| धनिया नया ईगल | 6500 से 7000 |
| ज्वार सफेद | 2800 से 4000 |
| मूंग | 7000 से 7150 |
| उड़द पुराना | 4000 से 6000 |
| बाजरा | 2000 से 2300 |
| उड़द नया | 5500 से 6600 |
| अलसी | 6800 से 7000 |
| चना देशी | 5200 से 5500 |
| चना मौसमी | 5000 से 5500 |
| कलौंजी | 16000 से 20000 |
| चना पेप्सी | 4800 से 5400 |
| गेहूं | 2571 से 2671 |
| धान पूसा | 2700 से 3001 |
| धान 1718 | 3000 से 3300 |
| धान 1509 | 2200 से 2801 |
| धान 1847 | 2600 से 2800 |
| धान सुगन्धा | 2200 से 2551 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई जा रहे हैं भाव व्यापारियों और अन्य कई तरह के स्रोतों से प्राप्त किए गए हैं. माल की क्वालिटी के हिसाब से कीमतों में फेर बदल हो सकता है. कृपया व्यापार अपने विवेक से करें.