Kota Mandi bhav: सरसों और धान में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी, जानिए नए भाव
Kota Mandi Bhav : कोटा की भामाशाह मंडी में लगभग सभी प्रकार के कृषि जिंसों की आवक में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। बीते दिन पहले सोमवार को मंडी में डेढ़ लाख बोरी आवक हुई है। आपको बता दें कि फरवरी के अंत तक मंडी में सरसों की नई फसल की आवक होने की उम्मीद है। वही मंडी में नई लहसुन की आवक शुरू हो गई है। कल मंडी में दो-तीन ढेरिया नए लहसुन की नजर आई है। मंडी में लहसुन की आवक 2500 बोरी दर्ज की गई है। मंडी में अगर हम तेजी मंदी की बात करें तो धान 50 रुपए और सरसों 100 रूपए प्रति क्विंटल मंदी पर बिके है। मंडी में किसानों को नए लहसुन का भाव ढाई हजार से लेकर 8 हजार रूपए प्रति क्विंटल दिया गया है। मंडी में पुराने और नई लहसुन का भाव एक समान देखा गया है। जानिए कोटा मंडी में सभी कृषि जिंसों के भाव किसानों को क्या मिले है।
कोटा मंडी भाव
| फसल | भाव |
| गेहूं पुराना | 2600 से 3051 |
| गेहूं नया | 2600 से 2801 |
| धान सुगन्धा | 2300 से 2500 |
| धान (1509) | 2400 से 2551 |
| धान (1718) | 2500 से 2920 |
| धान (1885) | 2700 से 2800 |
| धान (1847 ) | 2300 से 2550 |
| धान पूसा | 2200 से 2471 |
| सोयाबीन | 3400 से 4061 |
| सरसों | 4900 से 5800 |
| अलसी | 5500 से 5700 |
| ज्वार शंकर | 2200 से 2700 |
| ज्वार सफेद | 3500 से 4000 |
| बाजरा | 2200 से 2600 |
| मक्का | 2000 से 2300 |
| जौ | 1900 से 2300 |
| तिल्ली | 10000 से 11500 |
| मैथी | 4000 से 4800 |
| कलौंजी | 10000 से 12850 |
| धनिया बादामी | 5700 से 6400 |
| धनिया ईगल | 6550 से 7100 |
| धनिया रंगदार | 6500 से 7801 |
| धनिया नया | 5000 से 6500 |
| मूंग | 6500 से 7000 |
| उड़द | 4500 से 7300 |
| चना देशी | 4800 से 5300 |
| चना मौसमी | 5000 से 5400 |
| चना पेप्सी | 4800 से 5500 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए हुए भाव व्यापारियों और अन्य स्रोतों से लिए गए हैं। मंडी में पहुंचने वाली फसल में नमी और क्वालिटी के हिसाब से भाव में बदलाव होता रहता है।