Kota Mandi bhav: सरसों और सोयाबीन के भाव में तेजी, धान रेट भी चढ़े
Kota Mandi Bhav 2024 : कोटा की भामाशाह मंडी में सोमवार को लगभग सभी कृषि जिंसों की आवक देखने को मिली है। मंडी में इस समय धान की आवक सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। मंडी मैं सभी कृषि जिंसों की आवक करीबन 1 लाख 99 हजार बोरी देखने को मिली है। मंडी में सरसों के भाव में तेजी दर्ज की गई है।
किसानों ने बताया कि सोमवार को उन्हें धान, सोयाबीन और सरसों के भाव अच्छे मिले हैं। ग्वारगम में तेजी होने की वजह से ग्वार के नये भाव देखने को मिले है। किसान इस बार अच्छा भाव मिलने की वजह से काफी खुश नजर आ रहे हैं। भामाशाह मंडी में धान पूसा और धान (1845) 50 रुपए प्रति क्विंटल तथा सोयाबीन 25 रुपए प्रति क्विंटल व सरसों 50 रूपए प्रति क्विंटल तेजी पर बिके है।
अगर हम मंडी में लहसुन की बात करें तो लहसुन की आवक भी करीबन 5100 बोरी देखने को मिली है। किसानों को लहसुन का भाव 7000 रुपए से लेकर 31 हजार रुपए प्रति क्विंटल दिया गया है। आईए जानते हैं मंडी में अन्य कृषि जिंसों के भाव क्या रहे है।
कोटा मंडी भाव (रुपए प्रति क्विंटल)
| फसल | भाव |
| गेहूं | 2750 से 2871 |
| धान सुगन्धा | 2400 से 2711 |
| धान (1509) | 2600 से 2871 |
| धान(1718) | 2500 से 3421 |
| धान (1885) | 3200 से 3450 |
| धान (1847 ) | 2300 से 2850 |
| धान पूसा नया | 2400 से 2901 |
| सोयाबीन नया | 3800 से 4371 |
| सरसों | 5300 से 6150 |
| अलसी | 5500 से 5850 |
| ज्वार शंकर | 2200 से 2700 |
| ज्वार सफेद | 3500 से 4000 |
| बाजरा | 2000 से 2400 |
| मक्का नई | 2150 से 2600 |
| जौ | 1900 से 2150 |
| तिल्ली | 11000 से 13500 |
| मैथी | 4700 से 5400 |
| कलौंजी | 13000 से 17850 |
| धनिया बादामी | 5700 से 6700 |
| धनिया ईगल | 6550 से 7200 |
| धनिया रंगदार | 6500 से 7801 |
| मूंग | 6500 से 7500 |
| उड़द | 4500 से 7000 |
| चना देशी | 5000 से 6100 |
| चना मौसमी | 5000 से 6200 |
| चना पेप्सी | 6000 से 6300 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए हुए भाव व्यापारियों और अन्य स्रोतों से लिए गए हैं। मंडी में पहुंचने वाली फसल में नमी और क्वालिटी के हिसाब से भाव में बदलाव होता रहता है।