Kota Mandi bhav: 3 दिन से सरसों के भाव हो रहे तेज, गेहूं, बाजरा और मेथी हुए सस्ते
Kota Mandi bhav: राजस्थान की कोटा (भामाशाह मंडी) में बृहस्पतिवार को गेहूं, मूंग, बाजरा, मेथी और चना इत्यादि कई फसलों के भाव में उतार चढ़ाव नजर आया. मंडी में लहसुन के 9000 कट्टो समेत कुल 49000 कट्टो की आवक देखने को मिली. ग्वार की आवक इन दिनों मंडी में नहीं हो रही. सरसों के भाव में पिछले तीन दिनों के दौरान बढ़ोतरी हो रही है. जिसके चलते उच्चतम भाव 6650 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए. लहसुन का भाव 2200 से लेकर 8000 रुपए प्रति क्विंटल बना हुआ है और बॉक्स पैकिंग लहसुन इससे उच्चतम 500 रुपए महंगा बिक रहा है.
कोटा मंडी में सीजन के दौरान गेहूं की आवक सबसे ज्यादा होती है. परंतु पिछले दो सप्ताह से गेहूं का भाव स्थिर बना हुआ है. मंडी में गेहूं 2451 से लेकर 2551 रुपए प्रति क्विंटल भाव रह रहा है. मूंग से लेकर चना की सभी वैरायटी में ज्यादा बड़ी तेजी नहीं बल्कि मामूली उछाल देखने को मिल रहा है. आइए जानिए कोटा मंडी के सभी फसलों के डिटेल के साथ भाव,
कोटा मंडी भाव ( रुपए प्रति क्विंटल )
| फसल नाम | न्यूनतम भाव | उच्चतम भाव |
| गेहूं | 2451 | 2551 |
| धान सुगन्धा | 2200 | 2551 |
| धान (1847) | 2600 | 2900 |
| धान (1509) | 2200 | 2801 |
| धान (1718) | 3000 | 3350 |
| धान (1885) | 3000 | 3300 |
| धान पूसा | 2700 | 3001 |
| सोयाबीन | 3800 | 4251 |
| ज्वार सफेद | 2800 | 4000 |
| ज्वार शंकर | 2200 | 2700 |
| बाजरा | 2000 | 2300 |
| मक्का | 1900 | 2100 |
| सरसों | 6100 | 6650 |
| जौ नया | 2000 | 2200 |
| अलसी | 6000 | 6800 |
| तिल्ली | 7000 | 8100 |
| मैथी | 3800 | 5100 |
| धनिया नया सूखा बादामी | 5800 | 6700 |
| कलौंजी | 16000 | 20000 |
| धनिया नया ईगल | 6200 | 6900 |
| मूंग | 6500 | 7100 |
| उड़द | 4000 | 5800 |
| चना देशी | 4900 | 5311 |
| चना मौसमी | 5000 | 5350 |
| चना पेप्सी | 5000 | 5250 |