Kota Mandi bhav: गेहूं और सरसों के भाव में तेजी, फसलों की सामान्य आवक जारी

 

Kota Mandi Bhav : कोटा की भामाशाह मंडी में लगभग सभी प्रकार के कृषि जिंसों की आवक में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। बीते दिन पहले बुधवार को मंडी में 70 हजार बोरी आवक हुई है। आपको बता दें कि फरवरी के अंत तक मंडी में सरसों की नई फसल की आवक होने की उम्मीद है। वही मंडी में नई लहसुन की आवक शुरू हो गई है। कल मंडी में दो-तीन ढेरिया नए लहसुन की नजर आई है। मंडी में अगर हम तेजी मंदी की बात करें तो गेहूं 50 रुपए और सरसों 50 रूपए प्रति क्विंटल तेजी पर बिके है। वहीं पुराना लहसुन 500 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहा है। मंडी में किसानों को नए लहसुन का भाव 4 हजार से लेकर 11 हजार रूपए प्रति क्विंटल दिया गया है। मंडी में पुराने और नई लहसुन का भाव एक समान देखा गया है। जानिए कोटा मंडी में सभी कृषि जिंसों के भाव किसानों को क्या मिले है।

कोटा मंडी भाव 

फसल भाव
गेहूं 2800 से 3100
धान सुगन्धा 2300 से 2500
धान (1509) 2400 से 2601
धान (1718) 2500 से 2900
धान (1885) 2800 से 3101
धान (1847 ) 2300 से 2571
धान पूसा नया 2200 से 2601
सोयाबीन 3800 से 4225
सरसों पुरानी 5300 से 5500
सरसों नई 5750
अलसी 5500 से 5700
ज्वार शंकर 2200 से 2700
ज्वार सफेद 3500 से 4000
बाजरा 2200 से 2600
मक्का 2000 से 2300
जौ 1900 से 2150
तिल्ली 11000 से 12500
मैथी 4200 से 4800
कलौंजी 13000 से 17850
धनिया बादामी 5700 से 6600
धनिया ईगल 6550 से 7100
धनिया रंगदार 6500 से 7801
मूंग 6500 से 7000
उड़द 4500 से 6700
चना देशी 4800 से 5500
चना मौसमी 5000 से 5500
चना पेप्सी 4800 से 5550

डिस्क्लेमर: आर्टिकल में दिए गए भाव किसानों व व्यापारियों के माध्यम से लिए गए हैं। माल की गुणवत्ता के हिसाब से दिन भर में भाव का फेर बदल चलता रहता है। इसलिए कृपया व्यापार अपने विवेक से करें और नजदीकी मंडी में भाव की पुष्टि जरूर कर ले।