कोटा मंडी भाव 26 सितंबर 2023: गेहूं व सोयाबीन में तेजी, चना, उड़द, मूंग और धनिया भाव गिरे

 

Kota Mandi bhav 26 September 2023: राजस्थान की प्रमुख मंडियो में आने वाली कोटा की भामाशाह मंडी में आज मंगलवार को फसलों के 31 हजार बोरी की आवक दर्ज हुई. यदि भाव की बात करें तो गेहूं 25 रुपए प्रति क्विंटल, सोयाबीन नया 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव में उछाल रहा. इसके अलावा वहीं चना 50 रुपए प्रति क्विंटल, उड़द 300 रुपए प्रति क्विंटल, मूंग 200 रुपए प्रति क्विंटल, धनिया 150  रुपए प्रति क्विंटल गिरावट रही. लहसुन की आवक 2800 कट्टों की नज़र आई और लहसुन भाव 200 रुपए तेज रहा. लहसुन 3500-14000 रुपए प्रति क्विंटल बिका.

कोटा मंडी भाव 26 सितंबर 2023

गेहूं मिल दड़ा लस्टर 2400 से 2450, गेहूं एवरेज 2450 से 2500, गेहूं बेस्ट 2500 से 2700, सोयाबीन नया 3500 से 4550, सोयाबीन पुराना 4000 से 4650, सरसों 5000 से 5400, धान नया (1509) 2900 से 3200, मक्का लाल नई 1500 से 1900, मक्का सफेद 1700 से 2200, अलसी 4000 से 4600, ग्वार 4500 से 5500, मैथी 5500 से 6500, कलौंजी 14000 से 16000, जौ 1600 से 1800, ज्वार शंकर 2000 से 2300, बाजरा नया 1600 से 1850,

मसूर 5000 से 5800, मूंग नया 6000 से 7500, तिल्ली पुरानी 11000 से 13500, तिल्ली नई 13000 से 15000, चना देशी बेस्ट 5700 से 5800, चना पेप्सी 5500 से 6000, उड़द नया 5500 से 8200, उड़द पुराना 4000 से 7500, धनिया रेनडेमेज 5400 से 5600, धनिया बादामी 5600 से 6200, धनिया ईगल 6200 से 6600, धनिया रंगदार 6500 से 8000 प्रति क्विंटल रहा।

Also Read: मंडी भाव 26 सितंबर 2023: नरमा रेट टूटे, जानें सरसों, ग्वार, गेहूं, कपास, मूंग, धान, बाजरी, जौ रेट