मेड़ता मंडी भाव 29 नवंबर 2025: ज्यादातर फसलों में मंदी का दौर जारी
Merta Mandi bhav: राजस्थान की मेड़ता मंडी में किसानों को फसलों के भाव इन दिनों मंदे मिल रहे हैं. किसी प्रकार की डिमांड ना होने की वजह से प्रतिदिन सामान्य कारोबार हो रहा है. मंडी में जीरा बेचने पहुंचे किसान भोमाराम ने बताया कि बीते दो सीजन से किसानों को जीरा के अच्छे भाव नहीं मिल रहे. इसी वजह से किसान एक साथ पूरा माल लेकर नहीं आते. भाव के इंतजार में धीरे-धीरे जरूरत के हिसाब से 1-1 और 2-2 बोरी माल बेचते रहते हैं. ग्वार को लेकर किसान ने बताया कि इस बार भाव कम होने के कारण किसान फसल का खर्चा भी नहीं निकल पा रहे हैं.
मेड़ता मंडी भाव
मूंग : 5000–7500 रुपए प्रति क्विंटल
चना : 5500–5700 रुपए प्रति क्विंटल
सुवा : 6500–7800 रुपए प्रति क्विंटल
सौंफ : 5500–8500 रुपए प्रति क्विंटल
जीरा : 16000–21000 रुपए प्रति क्विंटल
ग्वार : 3800–4400 रुपए प्रति क्विंटल
ईसबगोल : 11000–12800 रुपए प्रति क्विंटल
तारामीरा : 4800–5350 रुपए प्रति क्विंटल
असालिया : 6000–6550 रुपए प्रति क्विंटल
रायड़ा (40% तेल) : 6600 रुपए प्रति क्विंटल
मंडी में फसलों के भाव दिन में कई बार बदलते हैं. इस लेख में शाम की अंतिम बोली तक भाव अपडेट होते रहेंगे.