Nagaur Mandi bhav 09 March 2026: जीरा स्थिर, ग्वार में मंदी, देखें इसबगोल, चना, सरसों इत्यादि भाव

 

Nagaur Mandi bhav: राजस्थान की नागौर मंडी में आज सोमवार 9 मार्च 2026 को मूंग, ग्वार जीरा, सौंफ, तारामीरा, चना, इसबगोल इत्यादि लगभग 15 फसलों की आवक दर्ज हुई. शाम को 5:00 बजे मंडी अधिकारिक बुलेटिन के जरिए भाव भी जारी कर दिए गए. इस लेख में हम आपको सभी फसलों के ताजा भाव से अवगत करवाएंगे. जीरा का भाव इन दिनों स्थिर बना हुआ है और ग्वार में भी मामूली मंदी देखने को मिल रही है. जिसमें यह जानकारी दी गई की 11 मार्च 2026 को शीतला अष्टमी की वजह से नागौर मंडी में अवकाश रहेगा और मंडी 12 मार्च को खुलेगी.

काला तिल का भाव 8000 से 9500 रुपए प्रति क्विंटल रहा और इसबगोल 11000 से 12000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है. चना 4500 से 4900 रुपए प्रति क्विंटल रहा. वहीं सरसों (रायड़ा) 5000 से 6150 रुपए प्रति क्विंटल बिकी. अगले कुछ दिनों में जीरा की नई फसल कृषि उपज मंडी में पहुंचना शुरू कर देगी. जिसके चलते मौजूदा भाव पर दबाव बना हुआ है. अब देखना होगा कि अगले कुछ दिनों में भाव में तेजी आएगी या मंदी. आइये इस लेख में सभी फसलों के भाव विस्तार से देखेंगे.

नागौर मंडी भाव 09 मार्च 2026

विराट चमकी मूंग : 7800 से 8700
मूंग : 4000 से 7800
ग्वार : 4800 से 5050
जीरा : 18000 से 20700
सौंफ : 7000 से 8600
इसबगोल : 11000 से 12000
असालिया : 5000 से 5600
दाणा मैथी : 4800 से 5150
सिन्धी सुवा : 6000 से 7500
तारामीरा : 4000 से 5051
ज्वार : 3000 से 5000
काला तिल : 8000 से 9500
सफेद तिल : 9000 से 10500
चना : 4500 से 4900
सरसों (रायडा) : 5000 से 6150