Nagaur Mandi bhav: सौंफ, इसबगोल, ग्वार मंदे रहे, जीरा और सिंधी सुवा भाव में तेजी

 

Nagaur Mandi bhav: नागौर कृषि उपज मंडी (विशिष्ट श्रेणी) में सोमवार को 14 फसलों की आवक हुई. हम आपको नागौर मंडी के ताजा भाव से अपडेट करवाएंगे. मूंग के भाव में 250, ग्वार 100, सौंफ 1000, इसबगोल 500, ज्वार 300, काला तिल 200 रुपए की मंदी आई. जीरा भाव में 476 रुपए, सिंधी सुवा 100 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहे, इन फसलों के अलावा दाना मेथी, तारामीरा और चना के भाव में किसी प्रकार का उतार चढ़ाव नहीं हुआ.

ये रहे भाव 

जिंस भाव (₹/क्विंटल)
मूंग 5500-7600
ग्वार 5000-5680
जीरा 17000-22476
ज्वार 4500-5500
दाना मेथी 5700-6100
काला तिल 9000-9300
सफेद तिल 10000-10500
इसबगोल 9000-13500
चना 5000-5300
सरसों (रायड़ा) 7100
असालिया 5800-6000
तारामीरा 5600-5725
सिंधी सुवा 6000-7500
सौंफ 7000-11500

मंडी समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 23 जून 2026 वार मंगलवार को महेश नवमी महापर्व के उपलक्ष पर नागौर मंडी में अवकाश रहेगा. कृषि मंडी में 24 जून 2026 बार बुधवार से सुचारू रूप से नीलामी शुरू होगी.

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए भाव कृषि उपज मंडी समिति नागौर द्वारा जारी जानकारी पर आधारित हैं। फसल की गुणवत्ता, नमी और बाजार की मांग के अनुसार भावों में बदलाव संभव है। खरीद-बिक्री से पहले संबंधित मंडी से भाव की पुष्टि अवश्य करें।