Nohar Adampur Mandi Bhav: नए बाजरा और मोठ की आवक शुरू, इन फसलों में रही तेजी

 

Nohar Mandi Bhav: हनुमानगढ़ जिले की नोहर मंडी सोमवार को 12 फसलों की आवक हुई. पिछले सप्ताह सरसों के भाव में लगातार तेजी जारी रही थी. इस सप्ताह पहले दिन सरसों के भाव स्थिर हो गए. मंडी में सरसों 6500 से लेकर 6900 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है. मंडी में नई बाजरी की फसल भी आना शुरू हो गई है. ग्वार उच्चतम 4825 प्रति क्विंटल बिका है. जो पिछले सप्ताह के मुकाबले 50 रुपए प्रति क्विंटल मंदा देखने को मिल रहा है. साथ ही नया मोठ भी मंडी में पहुंचने लगा है. नई मोठ का भाव 3800 से लेकर 5260 और पुराने मोठ का भाव 4700 से लेकर 4875 प्रति क्विंटल बना हुआ है.

नोहर मंडी भाव (रुपए प्रति क्विंटल)

फसल नाम भाव
अरंडी 6350
जौ 2180 से 2350
नई बाजरी 2317
ग्वार 4650 से 4825
गेहूं 2486 से 2555
तारामीरा 5350 से 5480
मोठ 4700 से 4875
मूंग 2500 से 7000
मैथी 4750
चना 5500 से 5810
मोठ नया 3800 से 5260
सरसों 6500 से 6930

Adampur Mandi Bhav: हरियाणा की आदमपुर मंडी में नए और पुराने दोनों तरह के कॉटन की आवक हो रही है. नया नरमा पुराने नरमे के मुकाबले 1000 रुपए प्रति क्विंटल तक मंदा बिक रहा है. वही सरसों 41.30 लैब का भाव 6938 रुपए प्रति क्विंटल बना हुआ है. आइये देखे भाव, 

आदमपुर मंडी भाव

फसल नाम भाव
नरमा पुराना 8011
नरमा नया 6999
ग्वार 3400 से 4860
सरसों 6938