Kota Mandi ka bhav: धान, सोयाबीन और चना के भाव हुए कमजोर, जानिए अन्य रेट की अपडेट

Mandi Bhav 2024: मंडी में सरसों के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली है। वहीं धान सोयाबीन और चना के भाव में मंदी दर्ज की गई है।

 

Kota Mandi Bhav 2024 : कोटा की भामाशाह मंडी में बृहस्पति वार को विभिन्न कृषि जिंसों की आवक देखने को मिली है। मंडी में इस समय धान की आवक में रोजाना बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंडी में सभी प्रकार के अनाज की आवक करीबन 1.5 लाख बोरी के आस पास हुई है। मंडी में सरसों के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली है। 

किसानों ने बताया की बृहस्पति वार को मंडी में धान, सोयाबीन और चना के भाव मंदे रहे है।  सरसों के भाव मामूली सुधार हैं। ग्वारगम में तेजी होने की वजह से ग्वार के भाव में बदलाव देखने को मिल है। भामाशाह मंडी में धान, सोयाबीन व चना के भाव में 50 रुपए प्रति क्विंटल मंदी दर्ज की गई है। सरसों के भाव में हल्की तेजी रही है।

अगर हम मंडी में लहसुन की बात करें तो लहसुन की आवक भी करीबन 4900 बोरी देखने को मिली है। लहसुन के भाव में एक जगह टिका रहा है। किसानों को लहसुन का भाव 7000 रुपए से लेकर 29 हजार रुपए प्रति क्विंटल दिया गया है। आईए जानते हैं मंडी में अन्य कृषि जिंसों के भाव क्या रहे है।

कोटा मंडी भाव (रुपए प्रति क्विंटल)

फसल भाव
गेहूं 2730-2881
धान सुगन्धान 2400-2601
धान (1509) 2600-2821
धान (1718) 2500-3351
धान (1885) 3200-3450
धान (1847 ) 2300-2750
धान पूसा नया 2400-2721
सोयाबीन नया 3800-4321
सरसों 5300-6100
अलसी 5500-5850
ज्वार शंकर 2200-2700
ज्वार सफेद 3500-4000
बाजरा 2000-2400
मक्का नई 2350-2600
जौ 1900-2150
तिल्ली 11000-13500
कलौंजी 13000-17850
धनिया बादामी 5700-6700
धनिया रंगदार 6500-7801
धनिया ईगल 6550-7200
मूंग 6500-7500
उड़द 4500-7000
चना देशी 5000-6000
चना मौसमी 5000-6000
चना पेप्सी 6000-6000
मैथी 4700-5400

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए हुए भाव व्यापारियों और अन्य स्रोतों से लिए गए हैं। मंडी में पहुंचने वाली फसल में नमी और क्वालिटी के हिसाब से भाव में बदलाव होता रहता है। इसलिए किसी भी तरह का सौदा करने से पहले नजदीकी मंडी में भाव की जानकारी जरूर ले लेवे।