Sarso bhav: सरसों के भावों छू रहे नई ऊंचाईयां, 7400 रुपए से ऊपर पहुंचा आज का रेट

 

Sarso Mandi bhav 17 July 2025: आजकल सरसों का बाजार तेजी की तरफ जा रहा है. आज से 3 महीने पहले जयपुर मंडी में सरसों 6000 के करीब बिक रही थी. वह आज 1300 रूपये की तेजी आने के बाद 7325 रूपये प्रति क्विंटल बिक रही है. वर्तमान समय में सरसों का भाव पिछले 4 सालों के मुकाबले उच्चतम स्तर पर बना हुआ है. सरसों में इतने भाव साल 2021 के दौरान देखे गए थे. सरसों की मंडियो में आवक जरूर कम हो रही है. परंतु भाव में लगातार तेजी आ रही है. लेकिन अब जो तेजी आ रही है उसका फायदा किसानों को कम मिलने वाला है. क्योंकि सीजन निकले बहुत समय बीत चुका है. इसलिए अब किसानों के पास सरसों का स्टॉक कम बचा हुआ है.

देश में त्योहारी सीजन होने के कारण सरसों तेल की खपत ज्यादा हो रही है जिसके चलते लगातार मांग बन रही है. सरसों में आ रही तेजी के नाफेड अपना स्टॉक बाजार में उतार सकती है. जिसके चलते बाजार में दबाव जैसी स्थिति बन सकती है. हम आपको इस लेख में 25 से ज्यादा मंडियो में सरसों के ताजा भाव बताएंगे.

सरसों मंडी भाव रुपए प्रति क्विंटल

मंडी का नाम  भाव 
जयपुर सरसों   7450
भरतपुर  सरसों 7001
गंगापुर सरसों सिटी    7100
कुम्हेर  सरसों  7001
दिल्ली सरसों   7400
कामां सरसों    7001
धौलपुर  सरसों    7125
निवाई सरसों  7000
टोंक सरसों    6980
खेड़ली सरसों    7050
ऐलनाबाद सरसों    6918
आदमपुर सरसों (Lab 41.92)    7181
सिरसा सरसों 7000
नोहर  सरसों  7024
बरवाला सरसों  6550
हिसार सरसों  6700
छिंदवाड़ा  सरसों    6000
अशोकनगर  सरसों 7000
गंगापुर सिटी सरसों    7100
अलीगढ़  सरसों   6700
धौलपुर सरसों   7125
अलवर सरसों   7100
खैरथल सरसों   7050 
पोरसा सरसों   6925 
गंजबसोदा  सरसों   7300

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए सरसों मंडी भाव केवल विभिन्न स्रोतों और जानकारी के आधार पर साझा किए गए हैं। इन भावों में समय, स्थान और स्थानीय मंडी स्थितियों के अनुसार बदलाव हो सकता है। कृपया वास्तविक खरीद-बिक्री से पहले अपनी नजदीकी मंडी या संबंधित अधिकारियों से भाव की पुष्टि अवश्य करें।