Siaganj Mandi Bhav: जीरे की आवक बढ़ने से भाव में आई गिरावट, मूंग मोगर तथा उड़द दाल हुई मंदी

Mandi Bhav : बाजार में इन दिनों जीरे की आवक तो अच्छी है। मांग का सपोर्ट नहीं मिलने के कारण कीमतों में तेजी नजर नहीं आ रही है। इन देशों में नया माल आने पर वैश्विक निर्यात बाजार में भारत के लिए चुनौती और प्रतिस्पर्धा बढ़ जाती है। इधर, चर्चा है कि खाद्य कीमतों में स्थिरता आने के बाद 'भारत' ब्रांड के उत्पादों को बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है।

 
Siaganj Mandi Bhav: जीरे की आवक बढ़ने से भाव में आई गिरावट, मूंग मोगर तथा उड़द दाल हुई मंदी

Siaganj Mandi Bhav : इंदौर सियागंज बाजार में इन दिनों जीरे की आवक तो अच्छी है, मांग का सपोर्ट नहीं मिलने के कारण कीमतों में तेजी नजर नहीं आ रही है। इंदौर में जीरा 255 से 275, मीडियम 265 से 275 बेस्ट 285 से 315 रुपए प्रति किलो बोला गया। देश में जीरे की नई फसल अच्छी होने के साथ ही आवक का प्रेशर जोरदार बना हुआ है जबकि वर्तमान में स्टॉकिस्ट और निर्यातक की खरीदी कमजोर है। वहीं चीन के बड़े आयातक भारतीय जीरे की कीमतें और गिरने का इंतजार कर रहे है।

इस वजह से चीन की मांग भी सुस्त बनी हुई है। अब तुर्की-सीरिया एवं ईरान अफगानिस्तान में जीरे के नए माल के आने का समय हो गया है। इससे भारतीय निर्यातकों की चिंता बढ़ने लगी है। बेशक इन देशों के जीरे की क्वालिटी भारतीय उत्पाद से कमजोर होती है, लेकिन उसका दाम काफी नीचे रहता है। इसलिए विदेशी आयातक उसकी अच्छी खरीद करते हैं। इसमें चीन भी शामिल रहता है। इन देशों में नया माल आने पर वैश्विक निर्यात बाजार में भारत के लिए चुनौती और प्रतिस्पर्धा बढ़ जाती है।

स्वयं चीन में जीरे की नई फसल अगले महीने से आने लगेगी इसलिए भारतीय बाजार में उसके सक्रिय होने में संदेह है। मगर भारतीय जीरे की कीमतें कुछ और नीचे आती है तो चीन के बड़े आयातकों की मांग भारतीय बाजार में आ सकती है, क्योंकि चीन और अन्य देशो की तुलना में भारतीय जीरे की क्वालिटी अच्छी होती है। गुजरात की ऊंझा मंडी में 10-12 हजार बोरी जीरे की औसत दैनिक आवक हो रही है और मांग के अभाव में इसका कारोबार सुस्त एवं भाव नरम देखा जा रहा है।

पिछले कुछ दिनों के दौरान कीमतों में मंदी का माहौल देखा गया। दिसावरी व्यापारियों एवं डीलर्स के साथ-साथ निर्यातकों की दिलचस्पी भी जीरे की खरीद में घट गई है। जीरे के दाम में आई गिरावट से उत्पादकों के साथ-साथ व्यापारी भी चिंतित हैं। निकट भविष्य में जीरे के दाम में तेज उछाल आने की संभावना कम है। वैसे चीन में उत्पादन कुछ घटने का अनुमान है।

मूंग दाल, मोगर और उड़द मोगर में 100 रुपए टूटे

शनिवार को मूंग दाल और मूंग मोगर में 100 रुपए की गिरावट रही। मिलों में मूंग दाल और मोगर का भरपूर स्टॉक होने के साथ ही उपभोक्ता ग्राहकी का अभाव रहने से मिलर्स दामों में कटौती कर बिकवाली करने लगे है। दरअसल, राज्य सरकार द्वारा गर्मी की मूंग को एमएसपी पर खरीदी नहीं किए जाने के निर्णय से मिलर्स भी मूंग की खरीदी से पीछे हटने लगे है क्योंकि आने वाले दिनों में किसानों की मूंग बड़ी मात्रा में बाजारों में बिकने आने की संभावना है जिसके चलते मूंग के दाम और नीचे आ सकते है। इस वजह से मिलर्स मूंग खरीदी से पीछे हटने लगे है। हालांकि मूंग के दामों में स्थिरता रही। वहीं उड़द मोगर में भी उठाव कमजोर रहने स मिलर्स द्वारा 100 रुपए की कटौती की गई है। इधर, चर्चा है कि खाद्य कीमतों में स्थिरता आने के बाद 'भारत' ब्रांड के उत्पादों को बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है।

अप्रैल 2025 में खाद्य मुद्रास्फीति घटकर 1.78 फीसदी रह गई, जो पिछले वर्ष इसी माह में 8.7 फीसदी थी। 2024-25 खरीफ सीजन में भारत ने चावल, गेहूं और मक्का का रिकॉर्ड उत्पादन किया है। इसके अलावा, तुवर, चना और मसूर जैसे प्रमुख दालों का उत्पादन भी पिछले सीजन की तुलना में बढ़ा 'भारत' ब्रांड की शुरुआत 2023 में की गई थी, जिसका उद्देश्य गेहूं, चावल और दाल जैसे आवश्यक खाद्य पदार्थों को सब्सिडी दरों पर उपलब्ध कराना था, जिसे नाफेड, एनसीसीएफ और केंद्रीय भंडार जैसे सरकारी एजेंसियों द्वारा बेचा जाता था। भारत ब्रांड के तहत आटा, चावल, चना एवं दालों की बिक्री की जाती थी। कंटेनर में डॉलर चना 42/44 10800, 44/46 10500, 50/52 9250, 58/60 8000, 60/62 7900 रुपए प्रति क्विंटल।

छावनी दलहन

चना कांटा 5800
डंकी चना 5000-5200
नया विशाल 5550-5600
काबुली चना 8500-9000
काबुली चना रशियन 5600-5800 बिटकी 5300-5400
मसूर 6050-6100
तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6800
महाराष्ट्र लाल 6800-7000
कर्नाटक 6900-7000
तुवर निमाड़ी 6200-6500
मूंग बेस्ट 7000-7050 एवरेज 6500-6800
उड़द नया गर्मी 6500-7000 बेस्ट 7300-7500 मीडियम 6200-6500 हलका 3000-5000 रुपए प्रति क्विटंल।

दालों के दाम

चना दाल 7300-7500 मीडियम 7700-7900 बेस्ट 8000-8100 मसूर दाल 7700-7800 बेस्ट 7900-8000 मूंग दाल 8200-8300 बेस्ट 8600-8800 मूंग मोगर 9500-9600 बेस्ट 9900-10000 तुवर दाल 7400-7500 मीडियम 8600-8800 बेस्ट 9100-9200 ए. बेस्ट 10000-10200, ब्रांडेड व्हाइटरोज तुवर दाल नई 10600 उड़द दाल 8600-8700 बेस्ट 8800-9000 उड़द मोगर 10000-10200 बेस्ट 10300-10400 रु. प्रति क्विंटल।