Sirsa Mandi bhav: नरमा रेट पहुंचा उच्चतम 8000 रुपए, सरसों हुई मंदी और ग्वार स्थिर
Jul 24, 2025, 12:10 IST
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सबसे बड़ी सिरसा मंडी में कॉटन से लेकर मक्का तक की आवक हुई. मंडी में नरमा का भाव 8000 रूपये का दाम छू चुका है. भाव बढ़ने का फायदा किसानों को ज्यादा नहीं मिल रहा. क्योंकि उन्होंने सीजन के दौरान और बाद में लंबे समय तक इंतजार करने के बाद ज्यादातर माल बेच दिया. दूसरी तरफ सरसों भी उच्चतम 6600 रूपये प्रति क्विंटल बिक रही है.
लोकल व्यापारियों ने बताया कि पिछले चार दिनों के दौरान बरसात का सिलसिला रुकने के बाद आवक में मामूली उछाल आया है. परंतु उतना ज्यादा माल नहीं आ रहा. इस समय किसान धान की रोपाई करने और कॉटन की फसलों में सिंचाई और स्प्रे करने के कार्यों में व्यस्त होते हैं. हम आपको 23 जुलाई 2025 के सिरसा मंडी के भाव बताएंगे.
सिरसा मंडी भाव
| फसल नाम | न्यूनतम | उच्चतम |
| मक्का | 1100 | 1900 |
| जौ | 1800 | 2125 |
| गेहूं | 2500 | 2540 |
| मुंग | 2000 | 6100 |
| चना | 5300 | 5700 |
| ग्वार | 4300 | 4900 |
| सरसों | 6000 | 6600 |
| कपास | 6900 | 6960 |
| नरमा | 7700 | 8000 |
किसान भाइयों इस लेख में बताई जा रहे भाव रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से हैं.