Wheat Mandi Bhav: एमपी, UP और राजस्थान में गेहूं के भाव हुए तेज, जानिए कितना बढ़ा रेट
Wheat Price: देश में पिछले कुछ समय से गेहूं का भाव तेज हो रहा है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान की कृषि उपज मंडियो में गेहूं की आवक कम होने की वजह से कहीं कहीं तेजी देखने को मिल रही है. ऐसा आमतौर पर देखा जाता है कि गेहूं का सीजन निकल जाने के बाद मामूली उछाल नजर आना शुरू हो जाता है. गेहूं एक ऐसी फसल है जिसको किसान हार्वेस्टिंग के बाद तुरंत मंडियो में बेच देता है.
गेहूं के भाव नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्टॉक सीमा को रिवाइज कर दिया गया है. स्टॉक सीमा रिवाइज से पहले थोक व्यापारी 3000 टन माल स्टॉक कर सकते थे. परंतु अब यह सीमा 2000 टन कर दी गई है. इसके अलावा खुदरा विक्रेताओं के लिए यह स्टॉक सीमा अब 10 टन से घटाकर 8 टन कर दी गई है. केंद्र सरकार का ये फैसला 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगा. भारत में आने वाले त्योहारों के सीजन को देखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया है ताकि गेहूं की कीमतें नियंत्रण में रहे.
उत्तर प्रदेश की ज्यादातर मंडियो में गेहूं का भाव 2400 से लेकर 2700 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बना हुआ है. कुछ ऐसी ही स्थिति राजस्थान में भी देखने को मिल रही है. दूसरी तरफ से मध्य प्रदेश की खंडवा और खरगोन मंडी में गेहूं का भाव उच्चतम 2700 रुपए प्रति क्विंटल से ऊपर बना हुआ है. हम आपको इस लेख में UP, MP और राजस्थान की कृषि उपज मंडियो में गेहूं का न्यूनतम और उच्चतम भाव बताएंगे.
गेहूं का भाव बृहस्पतिवार 28 अगस्त
| शहर का नाम | गेहूं भाव |
| अलीगढ़ | 2560 से 2580 |
| अमरोहा | 2550 से 2570 |
| आजमगढ़ | 2500 से 2600 |
| बदायूं | 2460 से 2570 |
| बहराइच | 2450 से 2600 |
| बलिया | 2530 से 2560 |
| बलरामपुर | 2430 से 2650 |
| बस्ती | 2425 से 2570 |
| बुलंदशहर | 2560 से 2590 |
| चंदौली | 2525 से 2580 |
| फैजाबाद | 2500 से 2650 |
| गाजियाबाद | 2580 से 2600 |
| गोरखपुर | 2475 से 2530 |
| हाथरस | 2510 से 2570 |
| कानपुर | 2480 से 2580 |
| लखीमपुर | 2490 से 2560 |
| लखनऊ | 2500 से 2600 |
| मैनपुरी | 2480 से 2530 |
| पीलीभीत | 2500 से 2580 |
| रायबरेली | 2490 से 2510 |
| शाहजहांपुर | 2500 से 2580 |
| शामली | 2560 से 2640 |
| वाराणसी | 2540 से 2615 |
मध्य प्रदेश के गेहूं भाव बृहस्पतिवार 28 अगस्त
| शहर का नाम | गेहूं भाव |
| ब्यावरा | 2585 से 2590 |
| छतरपुर | 2500 से 2510 |
| धामनोद | 2712 से 2712 |
| गंजबासौदा | 2520 से 2530 |
| इंदौर | 2740 से 2742 |
| कटनी | 2455 से 2600 |
| खंडवा | 2500 से 2714 |
| खरगोन | 2700 से 2700 |
| खातेगांव | 2590 से 2627 |
| मुरैना | 2620 से 2625 |
| रीवा | 2500 से 2510 |
| सतना | 2500 से 2508 |
| टीकमगढ़ | 2590 से 2592 |
| अलीराजपुर | 2450 से 2475 |
राजस्थान के गेहूं भाव बृहस्पतिवार 28 अगस्त
| शहर का नाम | गेहूं भाव |
| नोहर | 2455 से 2511 |
| संगरिया | 2401 से 2524 |
| बीकानेर | 2500 से 3100 |
| रावतसर | 2550 से 2593 |
| श्री विजयनगर | 2545 से 2750 |
| ब्यावर | 2400 से 2600 |
| झालरापाटन | 2500 से 2500 |
| खानपुर | 2600 से 2713 |
डिस्क्लेमर: इन तालिकाओं में दिए गए भाव मंडी के व्यापारियों और अन्य कई तरह के स्रोतों से प्राप्त किए गए. प्रतिदिन गेहूं की कीमतों में बदलाव होता रहता है.