भाजपा आज जारी कर सकती है अपने प्रत्याशियों की सूची
Jan 25, 2022, 09:52 IST
The chopal
उत्तरप्रदेश| प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच आज भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक इस सूची को जारी करने हेतु पिछले दो दिनों से दिल्ली में अमित शाह की अध्यक्षता में पार्टी की बैठक चल रही है। बताया जा रहा है आज नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में इस सूची के उम्मीदवारों की सूची पर मुहर लगेगी।
बताते चले भाजपा अब तक अपने 197 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। वहीं आज की सूची में तकरीबन डेढ़ सौ लोगो का नाम होगा। वहीं खबर यह भी आ रही है की आज बीजेपी आज ही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद अपने सहयोगी दलों अनुप्रिया पटेल के अपना दल और निषाद पार्टी की सीटों का भी ऐलान करेगी.