नेता विपक्ष राहुल गांधी का दावा: पीएम मोदी की 1 साल में विदाई तय, आर्थिक हालात बनेंगे कारण

 

New Delhi: नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बड़ा दावा किया है. दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक के दौरान दिए गए राजनैतिक ब्यान में उन्होंने कहा कि 'प्रधानमंत्री मोदी की 1 साल में विदाई तय है.' कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने कहा कि देश में आर्थिक हालात, आम जनता का बढ़ता आर्थिक असंतोष और अंतरराष्ट्रीय स्तर इसके कारण बनेंगे.

इस बैठक में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने कहा कि पार्टी को हिंदू-मुस्लिम राजनीति का मुकाबला करने के लिए आर्थिक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए. राहुल गांधी द्वारा इस बात पर सहमति जताते हुए उन्होंने कहा ऐसे ही बीजेपी का सामना करना चाहिए. जिससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस अब आर्थिक मुद्दों को लेकर ध्यान केंद्रित करेगी.

अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पोस्ट पर लिखा कि "दिल खोल कर विचारों के साथ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के साथ माइनॉरिटी एडवाइजरी काउंसिल के सदस्यों के साथ लंबी बातचीत हुई. भाजपा के नफरत के एजेंट के खिलाफ राहुल गांधी की मोहब्बत की राजनीति में हर वर्ग हर समाज के लिए बराबर का मुकाम होगा."