Mustard: सरसों की फसल के लिए समय रहते किसान कर लें ये उपाय, खतरनाक रोग से लेकर कोहरा-पाला से होगा बचाव 
 

How to cultivate mustard : उत्तर भारत में तापमान तेजी से गिर रहा है। तापमान कई स्थानों पर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी फसलों पर इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड ने सरसों, आलू सहित कई फसलों को प्रभावित किया है। लेकिन बढ़ती ठंडक से सरसों की खेती करने वाले किसान भी चिंतित हैं। आइए जानें सर्दी में सरसों की फसल कैसे बचाएं। 

 

Agricultural News : उत्तर भारत में तापमान तेजी से गिर रहा है। तापमान कई स्थानों पर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।  आपको बता दें कि सर्दियों में पाला पड़ने और कोहरा की वजह से सरसों की फसल में रोग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। साथ ही, कुछ स्थानों पर पानी खारा होने या भूमि में लवणीय पदार्थ अधिक होने से सरसों की फसल बीमार हो जाती है।

कीटनाशक का छिड़काव करें

रायबरेली के राजकीय कृषि केंद्र शिवगढ़ के प्रभारी अधिकारी शिव शंकर वर्मा, बीएससी एजी डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद ने बताया कि सर्दियों में तापमान में गिरावट, पाला और कोहरा सरसों की फसल के लिए खतरनाक हैं। किसानों को नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक उपायों का पालन करें। शिव शंकर वर्मा ने बताया कि सरसों की फसल में आल्टरनेरिया ब्लाइट, सफेद रतुआ, झुलसा रोग और पाउडरी मिल्ड्यू रोग का अधिक खतरा रहता है। किसान कृषि विशेषज्ञ की सलाह पर इन रोगों से बचने के लिए कीटनाशक का छिड़काव करें। कुछ इस तरह की अन्य समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।

एक ऐसा रोग आल्टरनेरिया ब्लाइट है। जिससे पत्तियों, तनों और फलियों पर गोल या अनियमित भूरे-कालें धब्बे बन जाते हैं और उनके चारों ओर पीले घेरे बन जाते हैं। पत्तियां भी झड़ने लगती हैं। 75% WP मेंकोज़ेब (2.5 ग्राम प्रति लीटर पानी) को फसल पर छिड़कें। फसल में हवा का प्रवाह बनाए रखने के लिए पौधों को उचित दूरी पर लगाएं।

वहीं सफेद रतुआ रोग के कारण सरसों की पत्तियों पर सफेद फफोले, तनों और फलियों पर सफेद चकत्ते दिखाई देते हैं। फूलों की विकृति और फलियों का विकास बंद हो जाना। तो किसान भाई 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में मैंकोज़ेब 64% WP और मेटालैक्सिल 8% का छिड़काव करें। वहीं, झुलसा से बचाने के लिए 2 ग्राम एज़ोक्सीस्ट्रोबिन या डाईमेथोमॉर्फ प्रति लीटर पानी में छिड़काव करें।