बंगाल जाएंगे राकेश टिकैत, मतदान से 14 दिन पहले करेंगे महापंचायत, जानिए यह रहेगी तैयारी,

नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसान 100 दिनों से आंदोलन कर रहें है और किसान लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ रणनीति बनाने में लगे हुए हैं. बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें पर चुनाव होने हैं. पहला मतदान 27 मार्च को होगा. मतदान से ठीक 14 दिन पहले संयुक्त किसान मोर्चा
 

नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसान 100 दिनों से आंदोलन कर रहें है और किसान लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ रणनीति बनाने में लगे हुए हैं. बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें पर चुनाव होने हैं. पहला मतदान 27 मार्च को होगा. मतदान से ठीक 14 दिन पहले संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत बंगाल में होने वाली महापंचायत में शामिल होंगे.

जानकारी के अनुसार बता दें 12 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता डॉ. दर्शन पाल, योगेंद यादव, बलबीर सिंह राजेवाल और कई किसान नेता महापंचायत में शामिल होंगे तो वहीं 13 मार्च को राकेश टिकैत बंगाल की किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे,

भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत का यह दौरा और वहां महापंचायत में शामिल होना इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में संयुक्त किसान मोर्चा ने एलान किया था कि जिन राज्यों में अभी चुनाव होने वाले हैं, उन राज्यों में यह किसान संगठन भाजपा की किसान-विरोधी, गरीब-विरोधी नीतियों को उजागर कर करेंगे,

यही कारण है कि संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता इसी प्रयास के साथ बंगाल का दौरा करेंगे और अलग-अलग प्रोग्राम में भाग लेंगे. वहीं पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तैयारी कर ली है और बीजेपी पार्टी के बड़े नेता लगातार बंगाल का दौरा और बैठकें कर रहे हैं, ऐसे में किसान नेताओं के दौरे से भाजपा को नुकसान पहुंचने से कतई इनकार नहीं किया जा सकता,

बता दें की बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होंगे, 294 सीटों पर जनता राज्य की सत्ता के लिए पहला मतदान 27 मार्च को होगा, वहीं, अंतिम चरण 29 अप्रैल को होगा और मतगणना 2 मई को होगी.

किसानों का कहना है कि उन्हें कोई गलतफहमी नहीं है, उन्होंने इन कानूनों को अच्छी तरह समझ लिया है, इसलिए विरोध कर रहे हैं. किसान नेताओं और सरकार के बीच 11 दौर की मीटिंगें निर्णायक नहीं रही,

RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल बोले- राजस्थान में भाजपा टूट के कगार पर