केंद्र सरकार क्लीन प्लांट प्रोग्राम के तहत 9 प्लांट स्थापित करेगी, कृषि मंत्री ने दी डीटेल्स

Agriculture News : देश में कृषि क्षेत्र को सशक्त और आधुनिक बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार नई पहल कर रही है। किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ गुणवत्ता वाली फसलों की ओर आकर्षित करने के लिए कई नई परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं।

 

Clean Plant Program: देश में कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहित करने की दिशा में केंद्र सरकार की तरफ से सराहनीय पहल कि गई है. देश में किसानों को पारंपरिक खेती के अलावा दूसरी कुछ गुणवत्ता वाली फसलों की तरफ ऑफिस करने की दिशा में कई परियोजना भी चला रही है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहित करने की दिशा में जोर दिया है. केंद्र सरकार केंद्र क्लीन प्लांट प्रोग्राम योजना के तहत देशपां में जो प्लांट बनाए जाएंगे जिससे किसानों को सीधा फायदा पहुंचाने वाला है.केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि क्षेत्रों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया है। उनका कहना था कि क्लीन प्लांट कार्यक्रम के तहत देश भर में नौ प्लांट लगाए जाएंगे। 

बागवानी और किसानों की प्रति हेक्टेयर आय बढ़ाने पर जोर

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बागवानी और किसानों की प्रति हेक्टेयर आय बढ़ाने पर जोर दिया है। इसके लिए केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहित कर रही है। उनका कहना था कि अब महाराष्ट्र भी क्लीन प्लांट प्रोग्राम में शामिल होगा। कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि कृषि मंत्री का दायित्व तभी पूरा माना जाता है, जब वह किसानों के खेतों का दौरा करे और उनकी समस्याओं को सीधे सुने। उन्होंने महाराष्ट्र में आयोजित देश के पहले अंतरराष्ट्रीय कृषि हैकाथॉन में भाग लेकर यह बात कही।

महाराष्ट्र में तीन CP Plants लगाए जाएंगे

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र एक क्लीन प्लांट प्रोग्राम (CPP) शुरू कर रहा है। इस कार्यक्रम से देश भर में नौ प्लांट बनाए जाएंगे। केंद्र इनमें से तीन प्लांटों को महाराष्ट्र में लगाने के लिए 300 करोड़ रुपये खर्च करेगा। महाराष्ट्र के पुणे, नागपुर और सोलापुर जिलों में ये प्लांट लगाए जाएंगे।

क्लीन प्लांट अभियान का लक्ष्य 

CPDP का लक्ष्य देश भर में फलों की फसलों की उत्पादकता और गुणवत्ता को बढ़ाना है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली, वायरस मुक्त रोपण सामग्री तक पहुँच देना है, चाहे उनकी जमीन का कितना बड़ा हो। कृषि मंत्री ने कहा कि हम सबको मिलकर 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' को सफल बनाना होगा। 29 मई को केंद्र ने पखवाड़ा शुरू किया, जिसका उद्देश्य वैज्ञानिकों की मदद से कृषि क्षेत्र में बदलाव लाना था।  यह भारत को "दुनिया की खाद्य टोकरी" बनाने में मदद करना चाहता है।