Nohar: गुड़िया खेड़ा के नानकराम गोदारा और उनके परिवार ने जाट कन्या छात्रावास को कमरा दान किया
नोहर : जाट लोक सेवक समिति नोहर द्वारा संचालित जाट कन्या छात्रावास को रविवार को हरियाणा के गांव गुड़िया खेड़ा निवासी नंबरदार चौधरी नानकराम गोदारा एवं उनके परिवार की ओर से एक कमरे का दान किया गया।
समिति के प्रचार मंत्री कुलदीप सहू ने बताया कि चौधरी नानकराम गोदारा तथा उनके पुत्रों सोहनलाल, जगदीशराय, राजेराम और संतलाल गोदारा ने जाट कन्या छात्रावास के लिए एक कमरा दान कर छात्राओं के बेहतर भविष्य और शिक्षा के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया है। इस अवसर पर चौधरी नानकराम गोदारा के पौत्र भरत सिंह, इंजीनियर राजेश, डॉ. अमित, डॉ. अजीत और डॉ. हरीश सहित गुड़िया खेड़ा तथा वर्तमान में 22 एनटीआर निवासी परिवारजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम में हरिसिंह कस्वां एवं वेदप्रकाश सहारण (दीपलाना) भी उपस्थित रहे। समिति की ओर से अध्यक्ष बनवारीलाल सियाग, उपाध्यक्ष जगदीश गढ़वाल, कोषाध्यक्ष मुरारी पूनिया, प्रचार मंत्री कुलदीप सहू, इंद्राज पूनिया, साहबराम देहड़, प्रताप सिंह भारी आदि मौजूद रहैं। अध्यक्ष बनवारीलाल सियाग ने आभार व्यक्त किया।