Rajasthan E-shram card : अब घर बैठे 5 मिनट में बनाएं ई-श्रम कार्ड, जानिए पूरी डिटेल

 

e-SHRAM card: भारत देश के संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए देश की  केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं आरंभ की जाती है। जिससे कि सभी श्रमिकों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके। लेकिन काफी सारे श्रमिक ऐसे होते है जो योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र तो होते है. परंतु किसी कारणवश वह योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे सभी श्रमिकों के लिए भारत सरकार द्वारा ई-श्रम पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल पर सभी श्रमिकों से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी। इस लेख को पढ़कर आपको e Shram Card से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
जैसे कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया, लॉगइन, उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि।

e-SHRAM card Rajasthan: ‘ई-श्रम’ पोर्टल पर अब तक 1 करोड़ से ज्यादा श्रमिक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. केंद्र सरकार के ई श्रमिक कार्ड पोर्टल (e-Shram portal) से रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है.
अगर आपका EPF नहीं कटता या फिर ESIC के दायरे में नहीं आते हैं तो ई-श्रम आपके लिए काम का है. बस आपकी उम्र 16 साल से ज्यादा और 60 साल से कम होनी चाहिए. असंगठित सेक्टर में काम करने वाले श्रमिक ई श्रमिक कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं. बिना एक रुपए खर्च किए रजिस्ट्रेशन कराते ही 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा का मिल जाएगा.

E Shram Card Rajasthan ई श्रमिक कार्ड राजस्थान बनवाने की प्रक्रिया

पहला चरण

  • सर्वप्रथम आपको ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। Website - https://eshram.gov.in/
  • अब आपके सामने होम पेज खोलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्टर ऑन ई श्रम के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको ईपीएफओ एवं ईएसआईसी मेंबर स्टेटस दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सेंड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके मोबाइल फोन पर एक और ओटीपी भेजा जाएगा जो आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करके वैलिडेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

अब आपके सामने आपके आधार कार्ड की डेटाबेस से आप की फोटोग्राफ एवं अन्य जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

दूसरा चरण

  • इसके पश्चात आपको कंफर्म टू एंटर अदर डिटेल्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी:-
  • पर्सनल इंफॉर्मेशन
  • एजुकेशन क्वालीफिकेशन
  • ऑक्यूपेशन एंड स्किल
  • बैंक डिटेल
  • आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अब आपको प्रीव्यू सेल्फ डिक्लेरेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके द्वारा दर्ज की गई सभी जानकारी आपके सामने खुलकर आ जाएगी।
  • आपको इस जानकारी को चेक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको डिक्लेरेशन पर टिक करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको OTP  बॉक्स में दर्ज करके वेरीफाई के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको कंफर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने आपका ई श्रम कार्ड खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको डाउनलोड यूएएन कार्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

-इस प्रकार आपका ई श्रम कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।