Sirsa News: ग्रीन पटाखे की बिक्री के अस्थाई लाइसेंस के लिए 27 से आवेदन शुरू

 

 

सिरसा न्यूज : दीपावली पर ग्रीन पटाखे की बिक्री के लिए अस्थाई लाइसेंस जारी किए जाएंगे. इसके लिए इच्छुक व्यक्ति 27 से 30 अक्टूबर तक संबंधित उप मंडलाधीश कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं. आवेदन जमा करवाने की अंतिम समय सीमा 30 अक्टूबर शाम 5:00 बजे निर्धारित की गई है. इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

जिलाधीश शांतनु शर्मा ने बताया कि अस्थाई लाइसेंस के लिए आवेदकों का चयन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा. इसके लिए 3 नवंबर को पंचायत भवन सिरसा में ड्रा निकाला जाएगा. आवेदन के लिए सत्यापित परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है. परिवार पहचान पत्र में शामिल किसी भी अन्य सदस्य को इस परिवार की पहचान पर अलग से आवेदन करने की अनुमति नहीं होगी. आवेदन केवल संबंधित व्यक्ति समय कर सकता है.