सिरसा: मंडी सीजन में बाईपास के गड्ढे बने चालकों के लिए आफत, नरमे से भरी ट्राली पलटी

 

 

सिरसा: शहर में डबवाली बाईपास के साथ सड़क किनारे बने गड्डे मंडी सीजन में किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं. बुधवार को यहां नरमे से भरी हुई एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गए. हादसे में ट्राली में भरा नरमा सड़क पर गिरकर खराब हो गया. गनीमत रही कि हादसे में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है.

किसानों का कहना है कि सड़क के किनारे बने गड्डों के कारण ट्रैक्टर ट्राली निकलना मुश्किल हो रहा है और लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है. फसली सीजन के चलते इन दिनों किसान नरमा, धान और अन्य फसलें लेकर मंडियो की और पहुंच रहे हैं. ऐसे में बाईपास और मंडियो तक जाने वाली सड़कों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया है.

राहगीरों ने कहा कि खराब सड़क के कारण फसल से भरी ट्राली का संतुलन बिगड़ने पर नए केवल हादसे का खतरा रहता है. बल्कि फसल भी सड़क पर गिरकर खराब हो सकती है. किसानों ने प्रशासन से मांग की है की मंडी सीजन के दौरान किसानों की आवाजाई को देखते हुए डबवाली बाईपास के साथ बने गड्डों को तुरंत भरवारा जाए और जरूरत वाले हिस्सों में पेचवर्क करवाया जाए.