हुड्डा सेक्टर 20 में बिजली पोल बदलवाने की मांग

 

सिरसा में हुड्डा सेक्टर 20 में भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर वाली गली में बिजली का पोल बदलवाने की मांग उठी है. स्थानीय लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों से इस दिशा में जल्द कार्रवाई करने की अपील की है. लोगों का कहना है की गली में लगे पोल की स्थिति को देखते हुए इसे बदलवाना जरूरी है. ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण करवा कर समस्या का समाधान करने की मांग की है. लोगों के अनुसार पोल बदलने से सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.