Buy land on Moon: त्रिपुरा के एक शिक्षक ने चांद पर खरीदी जमीन! सिर्फ 6,000 रुपये में हुई डील, आपके पास भी है मौका

त्रिपुरा के एक अध्यापक ने खुद को वैलंटाइन्स डे (Valentines Day) पर चांद पर एक एकड़ की जमीन (Land on Moon) तोहफे में देने का दावा किया है. इस व्यक्ति का कहना है कि वह बॉलीवुड स्टार्स से प्रेरित है, जिन्होंने भी चांद पर खुद की प्रॉपर्टी (Property) खरीद रखी है.
 

Buy land on Moon: चांद पर जाना और वहां पर जमीन खरीदना भले सुनने मे आसान नहीं है लेकिन त्रिपुरा के एक टीचर ने खुद को वैलंटाइन्स डे (Valentines Day) के मौके पर चांद पर एक एकड़ की जमीन (Land on Moon) तोहफे में देने का दावा किया है. इस व्यक्ति का कहा है कि वह बॉलीवुड स्टार्स से प्रेरित है, जिन्होंने भी चांद पर खुद की प्रॉपर्टी (Property) खरीद रखी है.

चांद पर खरीदा गया प्लॉट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि त्रिपुरा के एक अध्यापक सुमन देबनाथ ने इंटरनेशनल लूनर सोसायटी से करीब 6,000 रुपये में चांद पर एक जमीन खरीदी है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, देबनाथ का बताया है कि बॉलीवुड स्टार्स (Bollywood Stars) ने चांद पर अपनी जमीन खरीद रखी है और वह उनसे प्रेरित थे. हालांकि, देबनाथ का कहा है कि उन्हें लगता था कि यह आसान काम नहीं है और चांद पर जमीन की कीमत बहुत ज्यादा होगी.

देबनाथ ने कहा कि अपने सपने को साकार करने के लिए उन्होंने इंटरनेट पर ऑप्शन्स को सर्च किया और पता लगाया कि ये कीमत उतनी ज्यादा भी नहीं हैं, जितनी उन्होंने उम्मीद कर रखी थी.

ये पढ़ें : Toyota Innova : लॉन्च से पहले टेस्टिंग दौरान नज़र आई नई जनरेशन टोयोटा इनोवा, देखें जानकारी

जानिए किस तरह हुई डील

देबनाथ अपने अनुभव को शेयर करते हुए बताया हैं कि उन्हें कुल छह हजार रुपये खर्च किए जिसमें चांद पर एक एकड़ जमीन का शिपिंग और पीडीएफ चार्ज शामिल है. वे बताते हैं कि एक इंटरनेशनल लूनर सोसायटी बनी हुई है, जो चांद पर जमीन को लेकर डील करती है, उन्होंने उससे खरीदी जमीन है. देबनाथ के मुताबिक, उन्हें नहीं लगता कि उनके राज्य में से किसी व्यक्ति ने इससे पहले यह काम किया है. वे खुश हैं कि यह एक ओवर-द-मून एक्सपीरियंस रहेगा.

ये पढ़ें : Kia Carens: किआ कैरेंस किफायती 7-सीटर गाड़ी के लिए ताबड़तोड़ बुकिंग जारी, करना पड़ेगा लंबा इंतज़ार

आपको बता दें कि सुमन देबनाथ गणित में पोस्ट-ग्रेजुएट हैं और एक प्राइवेट अकादमी में पढ़ाते हैं. देबनाथ ने दावा किया है कि जमीन को रजिस्टर करवाया गया है और दस्तावेजों की हार्ड कॉपी जल्द उनके पास पहुँचने वाली है. बहरहाल, चांद पार जमीन को लेकर देबनाथ बहुत खुश हैं. 

चांद पर धरती से सस्ती जमीन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देबनाथ कहते हैं कि इस डील में उन्हें यह पता चला है कि चांद पर जमीन की कीमतें पृथ्वी पर प्लॉट की कीमत से ज्यादा सस्ती हैं. चांद पर जमीन प्लॉट में बंटी हुई होती है और जब उन्होंने खोजा, तो वहां सीमित प्लॉट ही बचे हुए थे. उन्होंने कहा कि चांद पर घर बनाने और रहने की उनकी कोई योजना नहीं है. लेकिन चांद पर खुद की जमीन होना बहुत अच्छा लगता है और इससे उनके माता-पिता भी बहुत खुश हैं.